न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 सीरीज : रोहित ने कोहली के लिए कही यह बात, वर्कलोड को लेकर बोले द्रविड़, ओस पर ये है नेहरा-वीरू की राय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज बुधवार (17 नवंबर) से शुरू होने जा रही है। पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 9:02:01

T20 सीरीज : रोहित ने कोहली के लिए कही यह बात, वर्कलोड को लेकर बोले द्रविड़, ओस पर ये है नेहरा-वीरू की राय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज बुधवार (17 नवंबर) से शुरू होने जा रही है। पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की पूर्वसंध्या पर नए कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। रोहित ने कहा कि सारे लड़के मशीन नहीं हैं कि लगातार मैदान पर आएं। फ्रेशनेस जरूरी है। हमने इस सीरीज में काफी खिलाड़ियों को आराम दिया है। आगे जो क्रिकेट आ रहा है, उसमें सभी को मजबूत मानसिक स्थिति में रखने के लिए रेस्ट देना जरूरी है। विराट कोहली के सवाल पर रोहित ने कहा कि ये बेहद सीधी बात है।

जो अब तक कोहली टीम के लिए करते आए हैं और आगे भी उनका यही रोल रहेगा। वे टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हर गेम में लोगों का रोल अलग होता है। हर कोई इसके लिए तैयार है। कोहली के अनुभव और उनकी बल्लेबाजी के चलते वे जब भी लौटेंगे, वे टीम को मजबूत करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोहली को इस सीरीज में आराम दिया गया है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। कोहली ने टी20 विश्व कप से पहले ही इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

t20 series,rohit sharma,rahul dravid,ashish nehra,virender sehwag,india,newzealand,sports news in hindi

खिलाड़ी की मानसिक व शारीरिक क्षमता का रखना होगा ध्यान : द्रविड़

नए कोच पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें वर्क लोड को मैनेज करना होगा। पिछले 6 महीने से खिलाड़ी लगातार खेल रहे हैं। फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी इसे लागू करना होगा। खिलाड़ी की मानसिक और शारीरिक क्षमता का इसमें ध्यान रखना होगा। नए खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी इस सीरीज में अच्छा करेंगे। मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। हमारे पास बेहद संतुलित टीम है। हर बार कोचिंग का तरीका अलग होता है, कुछ चीजें भले ही समान रहती हो लेकिन हर चीज जो अंडर-19 में की है, वो यहां पर नहीं हो पाएगी।

पहले खिलाड़ियों को समझेंगे, तभी उनसे बेहतर निकाल पाएंगे। उल्लेखनीय है कि द्रविड़ काफी समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) प्रमुख थे। वे कई युवा खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं। द्रविड़ को जुलाई में श्रीलंका दौरे पर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट की सीरीज खेलने के लिए गई युवा टीम इंडिया का अंतरिम कोच बनाया गया था। उस समय अधिकतर सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त थे और वहां रवि शास्त्री कोच थे। द्रविड़ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के भी मेंटर रहे हैं। बीसीसीआई और फैंस को द्रविड़ से काफी उम्मीदें हैं।

t20 series,rohit sharma,rahul dravid,ashish nehra,virender sehwag,india,newzealand,sports news in hindi

टी20 विश्व कप में ओस का रहा था बड़ा असर, नेहरा-सहवाग ने दिया यह सुझाव

दो दिन पहले यूएई में खत्म हुए टी20 विश्व कप के मुकाबलों में ओस (ड्यू) की भूमिका काफी अहम रही थी। इस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर रही थी क्योंकि बाद में ओस के कारण गेंद पर ग्रिप बनाना बहुत मुश्किल था। ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करते हुए कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। आंकड़े भी यही गवाही देते हैं। इस बीच भारत-न्यूजीलैंड की सीरीज से ठीक पहले दो भारतीय दिग्गजों ने इस मुद्दे पर बात की है। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकबज पर बातचीत करते हुए कहा कि ओस से बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कि मैच को दिन में जल्दी शुरू किया जाए।

इसे लेकर पहले भी कई बार बात हुई है। जैसे हर 3 ओवर में गेंद बदल दी जाए, स्प्रे के अलावा सुपर शॉपर का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मैच अगर शाम 4 बजे शुरू किया जाए तो ओस इतना बड़ा फैक्टर नहीं रहेगा। विश्व कप के फाइनल में अगर गेंद सूखी होती तो शायद नजारा ही अलग होता। गेंद गीली होने से स्पिनर पूरी तरह से खेल से बाहर हो जाते हैं। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ओस को लेकर हर टीम के कप्तान को आईसीसी से बात करनी चाहिए। मैच को 2 घंटे पहले शुरू किया जाए। टेस्ट भी तो दिन में ही खेले जाते हैं। ज्यादा से ज्यादा फैंस को बुलाने के लिए नाइट के मैच शुरू किए गए, लेकिन उनके होने से ज्यादा जरूरी है मैच का न्यूट्रल होना। ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम हमेशा फायदे में रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत