न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023: हैदराबाद को काम नहीं आया तिलक वर्मा का शतक, क्रुणाल पांड्या ने छीनी जीत

जयपुर में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर सबको खासा प्रभावित किया। हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोक दी। तिलक वर्मा ने बड़ौदा के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इसी बीच उन्होंने शानदार शतक भी ठोका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 3:56:42

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023: हैदराबाद को काम नहीं आया तिलक वर्मा का शतक, क्रुणाल पांड्या ने छीनी जीत

जयपुर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2023) इस समय भारत में खेली जा रही है। 23 अक्टूबर को हैदराबाद और बड़ौदा के बीच भिड़ंत हुई। जयपुर में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर सबको खासा प्रभावित किया। हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोक दी। तिलक वर्मा ने बड़ौदा के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इसी बीच उन्होंने शानदार शतक भी ठोका।

इस टीम में हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया और नाबाद शतकीय पारी खेली, लेकिन बड़ोदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले में बड़ोदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। इसके जवाब में बड़ोदा ने 18.2 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

तिलक वर्मा ने बनाए नाबाद 121 रन, जड़े 4 छक्के और 16 चौके

इस मैच में बेशक जीत बड़ोदा को मिली, लेकिन हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने यादगार पारी खेली और सिर्फ 69 गेंदों पर 4 छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन बना डाले। तिलक वर्मा की इस पारी के दम पर ही उनकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन तक पहुंच पाई। तिलक वर्मा के अलावा इस टीम की तरफ से रवि तेजा ने 27 रन जबकि तन्मय अग्रवाल ने 15 रन बनाए।

बड़ोदा को जीत के लिए 187 रन का टारगेट मिला था जो आसान नहीं था, लेकिन इस टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने विष्णु सोलंकी के साथ मिलकर मैच जीत लिया। बड़ोदा के शुरुआती 4 विकेट 49 रन पर गिर गए थे और यहां से टीम के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं दिख रहा था, लेकिन इसके बाद पांचवें विकेट के लिए क्रुणाल पांड्या और विष्णु विनोद के बीच नाबाद 138 रन की साझेदारी हुई और टीम को जीत मिली। क्रुणाल पांड्या ने 36 गेंदों पर एक छक्का और 8 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए जबकि विष्णु सोलंकी ने 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 37 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए।

जहां एक तरफ भारत आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय युवा खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में तहलका मचा रहे हैं। इसी कड़ी में 22 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा का बल्ला भी टूर्नामेंट में आग उगलता नजर आया। 23 अक्टूबर को जयपुर में बड़ौदा के खिलाफ हैदराबाद ने ग्रुप-ए का मैच खेला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इस दौरान टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा अपने हाथों में लिया और ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया। बड़ौदा के गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने 175.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। तिलक वर्मा ने 69 गेंदों का सामना किया और 121 रन जड़ डाले। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और चार छक्के जमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब