न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्या का कप्तानी से जल्द कटेगा पत्ता, इस न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

बीसीसीआई ने हाल ही में आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सूर्या ने कप्तानी की रेस में हार्दिक पांड्या को पछाड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 10:00:11

सूर्या का कप्तानी से जल्द कटेगा पत्ता, इस न्यूजीलैंड खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा

रोहित शर्मा के T20 से संन्यास लेने के बाद टीम की कमान संभालने वाले सूर्य कुमार यादव को लेकर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व आलराउण्डर खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने एक बड़ा सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने अपने हालिया बयान में कहा है कि सूर्यकुमार टीम इंडिया के T20 के अस्थायी कप्तान हैं। उन्हें फिलहाल कुछ समय के लिए कप्तान बनाया गया है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने हाल ही में आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सूर्या ने कप्तानी की रेस में हार्दिक पांड्या को पछाड़ा। रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद हार्दिक को कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद कहानी पूरी तरह पलट गई।

स्टायरिस का मानना है कि गंभीर को अभी लॉन्ग टर्म ऑप्शन नहीं मिला है। ऐसे में सूर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टायरिस ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि सूर्यकुमार एक शॉर्ट टर्म ऑप्शन हैं। मुझे नहीं लगता कि गंभीर के पास इस समय जो खिलाड़ी हैं, उनमें से कोई भी नेचुरल कैप्टन है। वह यह जानने के लिए समय ले रहे हैं कि अगला लॉन्ग टर्म कप्तान कौन होगा।" स्टायरिस ने कहा कि फ्यूचर में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को लंबे लमय के लिए भारत की कमान मिल सकती है। गिल की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती थी।

चयनकर्ताओं ने गिल को भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए तैयार करने के मकसद से भारत की टी20 और वनडे टीम की उपकप्तानी सौंपी है। बता दें कि गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हैं। स्टायरिस को लगता है कि गिल में 10 साल तक भारत की बागडोर संभालने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि गिल जैसा खिलाड़ी भारत के लिए 10 साल तक यह काम कर सकता है। लेकिन वह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसलिए, मुझे लगता है कि थोड़े अधिक अनुभव वाले खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपना एक बहुत ही अच्छा फैसला था।"

पूर्व कीवी ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि अगर सूर्यकुमार के लिए चीजें अच्छी रहीं तो वह अगले T20WC में भी भारत की अगुआई कर सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया था। स्टायरिस ने कहा, ''अगर सूर्या अच्छा काम करते हैं तो वह अगले टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान हो सकते हैं। उसके बाद गिल या किसी अन्य विकल्प पर विचार किया जा सकता है। मुझे लगता है कि यह वाकई एक समझदारी भरा निर्णय है।''

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल