न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ रहा विवाद : रोहित टेस्ट, तो कोहली नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज! दो टेस्ट से बाहर हो सकते हैं डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय फैंस के लिए एक और बुरी खबर है। पहले उप कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से 26 दिसंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 11:11:02

बढ़ रहा विवाद : रोहित टेस्ट, तो कोहली नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज! दो टेस्ट से बाहर हो सकते हैं डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय फैंस के लिए एक और बुरी खबर है। पहले उप कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से 26 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। अब विराट कोहली ने 19 जनवरी से होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने बोर्ड को जानकारी दी थी कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वे इस खुशी को परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। हालांकि दौरे पर तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से खेला जाएगा और यह कोहली का 100वां टेस्ट होगा। इस टेस्ट के बाद कोहली वनडे सीरीज के समय परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

इस बीच कहा तो ये भी जा रहा है कि कोहली और रोहित फिलहाल एक-दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलना चाह रहे हैं। दोनों के बीच काफी समय से तनातनी है। विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली से हाल ही में बीसीसीआई ने वनडे की कमान भी छीनकर रोहित को नया कप्तान बना दिया। रोहित हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते 3 हफ्ते के लिए मैदान से दूर हो गए हैं। टेस्ट टीम में रोहित की जगह गुजरात के प्रियांक पंचाल को मिली है।

south africa tour,india,rohit sharma,virat kohli,quinton de kock,sports news in hindi

जनवरी की शुरुआत में पिता बनने वाले हैं क्विंटन डी कॉक

टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को भी बड़ा झटका लग सकता है। बाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक दूसरे और तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डी कॉक पिता बनने वाले हैं। यही वजह है कि उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ सकता है। ईएसपीएन क्रिकइंफो वेबसाइट की खबर के मुताबिक डी कॉक पहले बच्चे के जन्म के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं।

उनकी पत्नी साशा के जनवरी के शुरू में मां बनने की संभावना है तथा जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) और अन्य प्रतिबंधों को देखते हुए वे दूसरे टेस्ट से भी बाहर रह सकते हैं। चयन समिति के समन्वयक विक्टर पिटसांग को लगता है कि डी कॉक अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। कॉक के नहीं खेलने पर मेजबान टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि उसके पास पहले ही अनुभवी बल्लेबाजों की कमी है। 28 वर्षीय डी कॉक 53 टेस्ट में 3245 रन बनाने के साथ विकेट के पीछे 225 शिकार कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत