न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की टेस्ट टीम, एल्गर कप्तान, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर बनाया दबाव

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टेस्ट की सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित की। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 8:37:53

दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की टेस्ट टीम, एल्गर कप्तान, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर बनाया दबाव

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टेस्ट की सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित की। इसमें तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला और विकेटकीपर रेयान रिकेलटन के रूप में दो नए चेहरे हैं। बाएं हाथ के ओपनर डीन एल्गर की अगुवाई वाली टीम में तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को भी शामिल किया गया है। ओलिवर ने पिछला टेस्ट 2019 में खेला था। अनुभवी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे की वापसी हुई है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य दोनों तेज गेंदबाजों को नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया था।

ग्लेनटन स्टुरमैन और प्रेनलान सुब्रायेन की वापसी हुई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की चयन समिति के समन्वयक विक्टर एमपिटसैंग ने कहा कि हम एल्गर और उनके साथियों की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने पिछली बार उन्हें वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाते हुए देखा था और तब से काफी समय बीत गया है। पहला टेस्ट सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से खेला जाएगा। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा होगी।

टीम : डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, सारेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनजिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्त्जे, कीगन पीटरसन, रासी वान डर डुसेन, काइल वेरेन, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलान सुब्रायन, सिसांडा मगाला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर।

south africa,india,test series,dean elgar,pakistan,bangladesh,sports news in hindi

पाकिस्तानी स्पिनर साजिद खान ने झटके 6 विकेट

ढाका में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। इसमें पहले दिन से ही बरसात और खराब रोशनी के कारण खेल में बाधा पड़ी हुई थी और इस दौरान महज 63.2 ओवर का खेल संभव हो सका। हालांकि आज मंगलवार को चौथे दिन मौसम की मेहरबानी रही और पाकिस्तान ने इसका फायदा उठा लिया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 188/2 रन से आगे शुरू करते हुए दूसरे सत्र में चार विकेट पर 300 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद मेहमान टीम ने मेजबान टीम के पहली पारी में 26 ओवर में 76 रन पर सात विकेट निकाल दिए।

इससे वह टेस्ट के अंतिम दिन जल्दी ही तीन बल्लेबाजों को आउट कर बांग्लादेश को फॉलोऑन खिला जीत के अवसर बना सकता है। पाकिस्तान की ओर से ऑफ स्पिनर साजिद खान ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर 35 रन पर 6 विकेट लिए। स्टंप्स के समय अनुभवी शाकिब अल हसन 23 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ तैजुल इस्लाम खाता खोले बगैर क्रीज पर मौजूद थे। नजमुल हुसैन शंटो ने 30 रन बनाए। पहला टेस्ट पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत