न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठे सवाल पर बोले गांगुली, गावस्कर ने BCCI अध्यक्ष के लिए कही यह बात

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान कोहली ने वनडे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 9:02:20

कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठे सवाल पर बोले गांगुली, गावस्कर ने BCCI अध्यक्ष के लिए कही यह बात

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान कोहली ने वनडे कप्तानी से हटाए जाने और साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ मतभेदों पर खुलकर बात की। कोहली ने कहा कि बीसीसीआई ने उन्हें कभी टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर पुनर्विचार करने को नहीं कहा जैसा कि बोर्ड ने दावा किया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चयन से 90 मिनट पहले उनसे संपर्क किया गया और उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बारे में जानकारी दी गई। इस बात से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली सवालों के घेरे पर हैं।

गांगुली ने कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद हो रहे विवाद के बाद कहा था कि हमने उनसे आग्रह किया था कि वे टी20 कप्तानी नहीं छोड़े लेकिन वे कप्तान के रूप में बरकरार नहीं रहना चाहते थे। इसलिए चयनकर्ताओं ने महसूस किया कि सीमित ओवरों के दो प्रारूप में दो कप्तान नहीं हो सकते। इससे नेतृत्व क्षमता का टकराव हो सकता है। अब आज गुरुवार को पत्रकारों ने गांगुली से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया लेनी चाही जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। हम इससे निपट लेंगे, इसे बीसीसीआई पर छोड़ दीजिए।"

sourav ganguly,virat kohli,sunil gavaskar,india,south africa,bcci,sports news in hindi

कोहली-गांगुली विवाद पर गावस्कर ने दी अपनी राय

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कोहली और गांगुली वाले मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोहली द्वारा बुधवार को दिए गए बयान पर बीसीसीआई को जवाब देना चाहिए। इस मामले पर गांगुली को भी खुलकर सामने आना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष के बयानों में फर्क कैसे है। गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि कोहली का बयान पूरे बीसीसीआई को कठघरे में खड़ा नहीं कर रहा है। उन्होंने गांगुली का नाम लिए बिना कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले पर सिर्फ एक इंसान से सवाल पूछा जाना चाहिए। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि कोहली को मैसेज कब दिया। यह इकलौती चीज है।

गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और निश्चित तौर पर सवाल उनसे ही पूछा जाएगा। मुझे लगता है जवाब देने के लिए वही सबसे अच्छे इंसान हैं। भारतीय कप्तान के बयानों का वे अच्छी तरह से खंडन कर सकेंगे। यहां विवाद क्या है? अगर मुख्य चयनकर्ता आपको फोन कर बता रहा है कि आपको हम वनडे कप्तान नहीं रखना चाहते, तो इसमें खराबी क्या है। सब ठीक है। चयनकर्ताओं को ही चयन करने की छूट होती है। कप्तान को बस जानकारी देने के तौर पर शामिल किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत