न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांगुली बने ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन, स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, पाकिस्तानी टेस्ट टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बड़ी जिम्मेदारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 9:17:23

गांगुली बने ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन, स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, पाकिस्तानी टेस्ट टीम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। गांगुली साथी खिलाड़ी रह चुके दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले का स्थान लेंगे। कुंबले पिछले 9 साल से इस पद पर बने हुए थे। गांगुली इससे पहले इसी कमेटी में पर्यवेक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। कमेटी का काम खेल की परिस्थितियों और नियमों की सही से देखरेख करने का होता है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे गांगुली पिछले कई सालों से क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में काम कर रहे हैं। वे कई सालों तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) में अध्यक्ष रहे। अध्यक्ष अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि मुझे गांगुली का स्वागत कर खुशी हो रही है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के तौर पर और फिर प्रशासक के रूप में उनके अनुभव से हमें भविष्य में क्रिकेट के फैसले लेने में मदद मिलेगी। मैं कुंबले का भी उनकी नेतृत्व करने की शानदार काबिलियत के लिए शुक्रिया करना चाहूंगा।

sourav ganguly,smriti mandhana,pakistan,icc,big bash league,bangladesh,sports news in hindi

स्मृति मंधाना महिला बिग बैश लीग में शतक जमाने वालीं पहली भारतीय

भारत की बाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया मंक जारी टी20 टूर्नामेंट महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) में इतिहास रच दिया। स्मृति लीग में शतक जमाने वाली पहली भारतीय बन गईं। हालांकि उनकी ये बेहतरीन पारी काम नहीं आई। मेलबोर्न रेनेगेड्स के खिलाफ स्मृति की टीम सिडनी थंडर के सामने 176 रन का लक्ष्य था। प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति के तूफानी शतक के बावजूद सिडनी 20 ओवर में दो विकेट पर 171 रन तक ही पहुंच पाई। इस तरह सिडनी को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। स्मृति ने 64 गेंद पर नाबाद 114 रन ठोके।

इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के जमाए। ताहलिया विल्सन ने भी नाबाद 38 रन का योगदान दिया। हरमनप्रीत कौर ने एक विकेट लिया। इससे पहले मेलबोर्न ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 175 रन बनाए। हरमनप्रीत ने नाबाद 84 रन की पारी खेली। एवेलिन जोन्स ने 42 और जेस डफिन ने 33 रन का योगदान दिया। समांथा बेट्स ने 2 विकेट झटके। स्मृति ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी ने ये कारनामा किया था। स्मृति ने इसी साल डे-नाइट टेस्ट में 216 गेंद में 127 और 2016 में वनडे में 109 गेंद में 102 रन बनाए थे।

sourav ganguly,smriti mandhana,pakistan,icc,big bash league,bangladesh,sports news in hindi

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है दो मैच की टेस्ट सीरीज

पाकिस्तान ने 26 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इसमें बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक, मध्यक्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम और ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ को शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि हमारे पास पहले से ही चार तेज गेंदबाज हैं, इसलिए हमने हैरिस रऊफ और शाहनवाज दहानी को स्वदेश भेज दिया है, जिससे वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की तैयारी के लिए तरोताजा हो सकें। आसिफ को यासिर शाह की जगह लिया गया है। यासिर अंगूठे की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं। उल्लेखनीय है कि इमाम ने आखिरी बार नवंबर 2019 में टेस्ट खेला था। उन्होंने कायदे आजम ट्रॉफी में पांच पारियों में नाबाद दोहरे शतक सहित 488 रन बनाए।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, बिलाल आसिफ, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह आफरीदी, जाहिद महमूद।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत