न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक सीरीज पर बोले गांगुली, अख्तर ने बाबर को अवार्ड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, गावस्कर ने कहा...

हाल ही में भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भिड़े थे। हालांकि इस मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 9:27:10

भारत-पाक सीरीज पर बोले गांगुली, अख्तर ने बाबर को अवार्ड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, गावस्कर ने कहा...

हाल ही में भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भिड़े थे। हालांकि इस मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसने टीवी पर व्यूअरशिप के मामले में नया रिकॉर्ड बना लिया। दोनों देश इससे पहले 2019 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में भिड़े थे, जहां भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आसानी से मात दी थी। फैंस दोनों के बीच लगातार मुकाबले देखना चाहते हैं, लेकिन लंबे समय से ऐसा नहीं हो पा रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की बहाली संबंधित सरकारों के हाथों में है, न कि क्रिकेट बोर्डों के।

गांगुली ने बीते शुक्रवार को 40वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में एक सवाल के जवाब में सीरीज न होने के पीछे कूटनीतिक कारणों को वजह बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारों की अनुमति और सहमति की जरूरत है, न कि क्रिकेट बोर्डों की। उल्लेखनीय है कि आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गई थी। तब भारत में तीन वनडे और दो टी20 मैच हुए थे। वनडे सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती, जबकि टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख पूर्व सलामी बल्लेबाज रमीज राजा ने भी कहा था कि द्विपक्षीय श्रृंखला आयोजित करना असंभव है।

sourav ganguly shoaib akhtar,sunil gavaskar,india,pakistan,t20 world cup,sports news in hindi

वार्नर के बजाय बाबर होने चाहिए थे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों और मुकाबलों का विश्लेषण करते हैं। 46 वर्षीय अख्तर ने रविवार को खत्म हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी कप्तान व दाएं हाथ के ओपनर बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं चुने जाने पर नाराजगी जताई है। अख्तर ने ट्विटर पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के ओपनर डेविड वार्नर को अवार्ड दिए जाने पर सवाल उठाते हुए लिखा, “वास्तव में मैं बाबर आजम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनते देखने के लिए काफी उत्सुक था। निश्चित रूप से एक अनुचित फैसला।”

उल्लेखनीय है कि बाबर को बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों के लिए हर तरफ से सराहना मिली थी। उन्होंने 6 मैच में 303 रन बनाए और विश्व कप के टॉप स्कोरर रहे। बाबर ने विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। पाकिस्तान ने सुपर 12 में अपने पांचों मैच धमाकेदार प्रदर्शन के साथ जीते थे। वे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी काफी मजबूत स्थिति में थे और उनकी जीत तय नजर आ रही थी। हालांकि 19वें ओवर में हसन अली के कैच टपकाने के बाद मैथ्यू वेड के तीन छक्कों के कारण मैच उनके हाथ से फिसल गया।

sourav ganguly shoaib akhtar,sunil gavaskar,india,pakistan,t20 world cup,sports news in hindi

टॉस और ओस की भूमिका को लेकर ऐसा बोले गावस्कर

टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जब सब कुछ टॉस से ही तय हुआ तो भारत के महान बल्लेबाज व कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए हैं। फाइनल के बाद गावस्कर ने कहा कि कमेंट्री के दौरान बात हो रही थी कि आज ओस का असर नहीं था, इसलिए मुझे लगता है कि फाइनल में ओस की इतनी भूमिका नहीं थी, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले मैचों में ऐसा था और संभवत: इस पर गौर करने की जरूरत है। लेकिन आप कह सकते हो कि अगर ग्रुप मैच उसी समय खेले गए तो फिर नॉकआउट के समय में बदलाव क्यों। लेकिन एक बार फिर मुझे लगता है कि इस पर आईसीसी क्रिकेट समिति को विचार करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि दोनों टीमों को बराबरी का मौका मिले। पुराने सारे मैच में टॉस अहम साबित हुआ है।

गावस्कर से पहले रवि शास्त्री, भरत अरुण ने भी भारत के मैच के दौरान टॉस और पहले बल्लेबाजी के दौरान आ रही दिक्कतों की बात की थी। अगर टीम इंडिया के पांच मैच की बात करें तो उसने शुरुआती दो मैच गंवाए थे, दोनों ही जगह विराट कोहली टॉस हारे थे। सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ एक ऐसा मैच था, जहां टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद भी मैच जीता। स्कॉटलैंड व नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने मैच जीते। वर्ल्ड कप के 45 मैच में से 30 उस टीम ने जीते हैं, जिसने टॉस जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत