न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे-टेस्ट में कोहली की कप्तानी पर बोले सहवाग, तीन हजारी क्लब में आए रोहित, ये रिकॉर्ड भी बने

विराट कोहली ने सोमवार को कप्तान के रूप में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। कोहली ने आईपीएल-14 के दूसरे चरण के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 11:56:48

वनडे-टेस्ट में कोहली की कप्तानी पर बोले सहवाग, तीन हजारी क्लब में आए रोहित, ये रिकॉर्ड भी बने

विराट कोहली ने सोमवार को कप्तान के रूप में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। कोहली ने आईपीएल-14 के दूसरे चरण के दौरान ही यह घोषणा कर दी थी। अब वनडे और टेस्ट में भी कप्तान के रूप में कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि कोहली को इन दो फॉर्मेट की कप्तानी नहीं छोड़नी चाहिए। सहवाग ने फेसबुक पर एक फैन के सवाल के जवाब में कहा कि यह कोहली का फैसला है लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें बाकी दो फॉर्मेट की कप्तानी छोड़नी चाहिए। अगर वे सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में खेलना चाहते हैं, तो यह उनका फैसला है। मुझे लगता है कि उनकी कप्तानी में, भारत अच्छा खेल रहा है और उनका रिकॉर्ड भी बढ़िया है।

वे अच्छे खिलाड़ी और एक आक्रामक कप्तान हैं और सामने से नेतृत्व करते हैं। मैं दोहराता हूं कि वनडे और टेस्ट में कप्तानी छोड़ना या नहीं छोड़ना उनका निजी फैसला होना चाहिए। मुझे पता है कि हमें बुरे समय के दौरान टीम का समर्थन करना चाहिए, लेकिन हमने लंबे समय से कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। भारत को निश्चित रूप से इस पर सोच-विचार करना चाहिए। द्विपक्षीय सीरीज जीतना एक बात है लेकिन लोग आपको केवल तभी याद करते हैं जब आप लगातार विश्व टूर्नामेंट जीतते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत अब 17 नवंबर से अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगा।

virender sehwag,rohit sharma,virat kohli,t20 world cup,lokesh rahul,sports news in hindi

रोहित से पहले इन दो बल्लेबाजों ने बनाए हैं तीन हजार रन

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को नामीबिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया। यह उनके करिअर की 24वीं फिफ्टी है। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल टी20 के तीन हजारी क्लब में भी शामिल हो गए। उनके अब 116 मैच में 3038 रन हो गए हैं। रोहित से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली (3227) और न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल (3115) ही तीन हजार का आंकड़ा छूने में सफल रहे हैं। विश्व कप में रोहित और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया।

इन दोनों ने भारत की ओर से टी20 विश्व कप में बतौर पार्टनर सर्वाधिक रन जोड़ने का रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने कुल 297 रन बटोरे। इससे पहले वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी20 विश्व कप में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने 274 रन जुटाए थे। रोहित-राहुल ने तीन बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की, जो भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले गंभीर-सहवाग तथा गंभीर-रोहित ने 2-2 बार यह कमाल किया था।

virender sehwag,rohit sharma,virat kohli,t20 world cup,lokesh rahul,sports news in hindi

धोनी के बाद यह कमाल करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने कोहली

विराट कोहली का बतौर कप्तान यह 50वां टी20 मैच था। विराट दुनिया के ऐसे दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 50 या इससे ज्यादा मैच में कप्तानी की है। कोहली से पहले यह उपलब्धि महेंद्र सिंह धोनी ने हासिल की थी। कोहली टी20 में सर्वाधिक जीत के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके खाते में 30 जीत हैं। पहले पर अफगानिस्तान के असगर अफगान (42), दूसरे पर संयुक्त रूप से धोनी व इंग्लैंड के इयोन मोर्गन (41-41) तथा चौथे पर पाकिस्तान के सरफराज अहमद (29) हैं।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी इवेंट्स में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके 52 विकेट हो गए। दूसरे स्थान पर हरभजन सिंह (50) और तीसरे पर रवींद्र जडेजा (48) हैं। रोहित इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा 44 कैच लेने वाले भारतीय फील्डर बन गए हैं। दूसरे नंबर पर कोहली और सुरेश रैना (42-42) हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत