न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के खिलाफ खेलते हुए साईं सुदर्शन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले IPL 2025 के पहले खिलाड़ी

IPL 2025 के 26वें मैच में गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में 103 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 7:48:04

गुजरात के खिलाफ खेलते हुए साईं सुदर्शन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले IPL 2025 के पहले खिलाड़ी

IPL 2025 के 26वें मैच में आज गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्य रोमांचक मुकाबला चल रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी का आगाज किया और पहले 6 ओवरों में ही 54 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। पावरप्ले के बाद भी दोनों बल्लेबाजों का तेजी से रन बटोरने का काम जारी रहा और टीम ने 10 ओवर में ही 103 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे।

गिल के बाद साई सुदर्शन 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे और इस तरह GT के सलामी बल्लेबाज के नाम IPL 2025 में चौथा अर्धशतक दर्ज हो गया। मौजूदा सीजन में सुदर्शन ने 6 मैचों में 4 बार 50+ स्कोर बनाया है जबकि एक मैच में वह अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। अब तक सिर्फ एक बार सुदर्शन सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं।

हासिल किया बड़ा मुकाम

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी हुई। गिल 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद ही साई सुदर्शन भी पवेलियन लौट गए। सुदर्शन ने 37 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह IPL 2025 में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस सीजन सुदर्शन 6 मैचों में 54.83 के औसत और 151.61 के स्ट्राइक रेट की बदौलत 329 रन बना चुके हैं। IPL 2025 में अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाजों 4 अर्धशतक जड़े हैं। इनमें सिर्फ साई सुदर्शन और मिचेल मार्श का नाम शामिल है।

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

— साई सुदर्शन- 329

— निकोलस पूरन- 288

— मिचेल मार्श- 265

— जोस बटलर- 213

— शुभमन गिल- 208

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को शामिल किया। कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत