न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रुतुराज ने लगातार तीसरा शतक ठोक पेश की दावेदारी, शादाब ने कहा, बाबर के लिए जान तक दे देंगे हम

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की शानदार फॉर्म जारी है। आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए धमाकेदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 8:29:06

रुतुराज ने लगातार तीसरा शतक ठोक पेश की दावेदारी, शादाब ने कहा, बाबर के लिए जान तक दे देंगे हम

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की शानदार फॉर्म जारी है। आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए धमाकेदार प्रदर्शन के बाद रुतुराज विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में महाराष्ट्र के लिए धूम मचा रहे हैं। रुतुराज ने चार दिन में लगातार तीसरे वनडे में शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज ने आज शनिवार को केरल के खिलाफ 129 गेंद में 124 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शुमार हैं।

महाराष्ट्र ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। रुतुराज ने पहले मैच में मध्यप्रदेश के खिलाफ 112 गेंद में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 136 और फिर छत्तीसगढ़ के खिलाफ 14 चौकों व 5 छक्कों की बदौलत नाबाद 154 रन ठोके थे। रुतुराज को आईपीएल-15 के लिए चेन्नई ने 6 करोड़ की रकम देकर रिटेन किया है। उन्होंने आईपीएल-14 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई चौथी बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी।

ruturaj gaikwad,shadab khan,babar azam,vijay hazare trophy,pakistan,sports news in hindi

पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान ने की कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ

पाकिस्तान के उप कप्तान स्पिनर शादाब खान ने अपने कप्तान दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। शादाब ने यहां तक कहा है कि खिलाड़ी बाबर के लिए अपनी जान तक दे देंगे। शादाब खान ने पाकिस्तान के एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि बाबर जो निर्णय ले रहे हैं, वे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वे एक प्रभावशाली लीडर हैं। बाबर के रवैये के कारण टीम एक इकाई में सिमट गई और हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लोग एक ऐसे लीडर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हैं जो हमेशा उनका समर्थन करने के लिए मौजूद है।

पिछले माह यूएई में हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भले ही हार गए हो लेकिन हमने इस मेगा इवेंट से काफी कुछ सीखा है। टीम के खिलाड़ी एक परिवार की तरह हो गए हैं। टीम के अभ्यास सेशन में नेशनल फ्लैग लगाने के सवाल पर शादाब ने कहा कि यह फैसला कोच सकलैन मुश्ताक का था। इससे हमें यह याद रहता है कि देश के लिए दिल से खेलना है। अभ्यास में यह झंडा हमें संगठित करता है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने बाबर की कप्तानी में हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर तीनों टी20 और दोनों टेस्ट जीते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत