न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली और रोहित की कप्तानी के बारे में ऐसा बोले ये दो पूर्व क्रिकेटर, विनोद कांबली हुए साइबर ठगी के शिकार

बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाते हुए पहले ही टी20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 11:27:11

कोहली और रोहित की कप्तानी के बारे में ऐसा बोले ये दो पूर्व क्रिकेटर, विनोद कांबली हुए साइबर ठगी के शिकार

बीसीसीआई ने कड़ा कदम उठाते हुए पहले ही टी20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया। उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप दी गई। इसके बाद से ही तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। साथ ही पूर्व क्रिकेटर भी रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम ने कहा है कि आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने के कारण कोहली को वनडे कप्तानी से हटाया गया। सबा ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह कहना सही है कि कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाया गया।

कोहली को टी20 की कप्तानी छोड़ते समय ही घोषणा करना चाहिए थी कि वे वनडे की कप्तानी भी छोड़ेंगे लेकिन उन्होंने उस समय ऐसा नहीं किया। इसका साफ मतलब है कि कोहली वनडे की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे। कोहली की कप्तानी में भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया। इसी कारण उन्हें कप्तानी से हटाया गया। इस बारे में कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोहली से जरूर बात की होगी। उल्लेखनीय है कि गांगुली ने साफ किया था कि उन्होंने कोहली से टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने की अपील की थी।

rohit sharma,virat kohli,vinod kambli,saba karim,kirti azad,sports news in hindi

कीर्ति आजाद ने बताया रोहित को कप्तानी सौंपने के लिए सही व्यक्ति

भारत के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज कीर्ति आजाद ने चयन समिति के फैसले का समर्थन करते हुए रोहित को कप्तानी सौंपने के लिए सही व्यक्ति बताया। 1983 की विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे आजाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि परिवर्तन निरंतर है ऐसा होता है, रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कोहली ने कहा था कि वे सीमित ओवरों में कप्तानी से दूर रहना चाहते हैं, इसलिए उनकी जगह लेने के लिए सही व्यक्ति रोहित हैं। यह चयनकर्ताओं का फैसला है, कोहली ऐसा चाहते थे। चयनकर्ताओं ने सोचा कि रोहित को आना चाहिए और मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता।

rohit sharma,virat kohli,vinod kambli,saba karim,kirti azad,sports news in hindi

एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बता किया कांबली को फोन

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उन्हें एक लाख रुपए की चपत लगाई। बांद्रा पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक लिंक भेजा। कांबली द्वारा उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपए गायब हो गए। इस संबंध में मंगलवार को आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि 49 वर्षीय कांबली ने 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले थे। वे स्कूल टाइम में सचिन तेंदुलकर के जोड़ीदार थे। कांबली आकर्षक बल्लेबाज थे, लेकिन वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए। वे कई मौकों पर टीम से अंदर-बाहर होते रहे। बाद में वे एक कार्यक्रम में सचिन को लेकर दिए गए बयान के कारण विवाद में फंस गए थे। कांबली मैच के दौरान कई बार टीवी पर विशेषज्ञ के रूप में नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत