न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलकर बोले नए कप्तान रोहित, BCCI ने शेयर किया वीडियो, गांगुली ने इसलिए दिया एशिया कप का उदाहरण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को टी20 के साथ वनडे टीम की भी बागडोर सौंप दी है। हालांकि विराट कोहली से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 9:02:13

खुलकर बोले नए कप्तान रोहित, BCCI ने शेयर किया वीडियो, गांगुली ने इसलिए दिया एशिया कप का उदाहरण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को टी20 के साथ वनडे टीम की भी बागडोर सौंप दी है। हालांकि विराट कोहली से कप्तानी छीनकर रोहित को अचानक वनडे की कमान सौंपने पर कई क्रिकेटर्स और फैंस ने सवाल उठाने के साथ नाराजगी जताई है। कहा जा रहा है कि कोहली को वनडे की कप्तानी छोड़ने के लिए बीसीसीआई ने 48 घंटे दिए थे। वहीं एक खबर यह भी थी कि रोहित ने बीसीसीआई के सामने शर्त रखी थी कि वह टी20 के कप्तान तब ही बनेंगे जब उन्हें वनडे की भी कप्तानी दी जाएगी।

अब बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें रोहित ने इशारों-इशारों में सभी लोगों को जवाब दे दिया। इसमें रोहित ने कहा कि जब आप भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो आप पर काफी दबाव होता है। लोग आपके बारे में सकारात्मक और नकारात्मक बातें करते हैं। निजी तौर पर मेरा मानना है कि एक क्रिकेटर होने के नाते न की कप्तान होने के नाते, हमें काम पर ध्यान लगाने की जरूरत है। लोग क्या बात कर रहे हैं इस पर आपका कंट्रोल नहीं है। मैंने ये बात पहले भी कई बार कही है और अब भी कह रहा हूं। ये मैसेज टीम के लिए भी है।

टीम को भी यह समझने की जरूरत है कि जब हम बड़ा टूर्नामेंट खेलते हैं तो लोग कई तरह की बातें करते हैं। मगर हमारे लिए जरूरी यह है कि हम क्या कर सकते हैं। हमारे हाथ में क्या है मैच जीतना और उस अंदाज में खेलना जिसके लिए हम जाने जाते हैं। बाहर जो बातें हो रही है वह हमारे किसी काम की नहीं है। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम एक-दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं। हमें खिलाड़ियों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाने की जरूरत है जिससे हमें लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल सके। राहुल भाई इसके लिए हमारी मदद भी कर रहे हैं। रोहित के लिए नियमित कप्तान के रूप में वनडे में पहली चुनौती दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली तीन मैच की सीरीज होगी।

rohit sharma,virat kohli,sourav ganguly,bcci,south africa tour,sports news in hindi

रोहित की कप्तानी में कोहली के बगैर भारत ने जीता था एशिया कप : गांगुली

बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने फिर से कप्तानी पर छिड़े विवाद पर बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि रोहित अच्छा प्रदर्शन करने का रास्ता निकाल लेंगे और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे। आईपीएल में रोहित का रिकॉर्ड जबरदस्त है। रोहित ने पांच खिताब जीते हैं। उन्होंने दो साल पहले एशिया कप में भारत की कप्तानी की थी जिसमें टीम बिना कोहली के भी जीती थी। कोहली के बिना खिताब जीतना टीम की ताकत को दिखाता है इसलिए रोहित को बड़े टूर्नामेंट में सफलता मिलती है। रोहित के पास अच्छी टीम है। उम्मीद है कि वे सब मिलकर कामयाबी हासिल करेंगे। एक अच्छी टीम में ज्यादा लीडर नहीं होते हैं। गांगुली ने कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के बारे में जिक्र करते हुए दोहराया कि उन्होंने उनसे ऐसा नहीं करने को कहा था। लेकिन कोहली ने वर्कलोड का हवाला देते हुए कप्तानी छोड़ी।

गांगुली ने कहा कि कोहली को वर्कलोड की बात महसूस हुई, जो ठीक बात है। कोहली महान क्रिकेटर हैं, वे क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हैं। कोहली ने लंबे समय तक कप्तानी की है और ऐसी चीजें (वर्कलोड) हो सकती हैं क्योंकि मैंने भी लंबे समय तक कप्तानी की थी इसलिए जानता हूं। साथ ही हम सफेद गेंद के क्रिकेट में एक ही कप्तान चाहते थे। इस वजह से यह फैसला लिया गया। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा लेकिन जैसे की मैंने कहा कि यह अच्छी टीम है और इसमें कमाल के खिलाड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत