न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोटिल रोहित टेस्ट टीम से बाहर, यह बल्लेबाज लेगा जगह, भारत के खिलाफ वापसी के लिए तैयार हैं एनजिडी

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिलहाल मुंबई में हैं और वे 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां 26 दिसंबर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 8:48:22

चोटिल रोहित टेस्ट टीम से बाहर, यह बल्लेबाज लेगा जगह, भारत के खिलाफ वापसी के लिए तैयार हैं एनजिडी

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिलहाल मुंबई में हैं और वे 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां 26 दिसंबर से तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। स्टार ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित को हाल ही में नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। रोहित बाकी खिलाड़ियों के साथ मुंबई में अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच नेट्स में एक गेंद रोहित की उंगली में जा लगी। थ्रो-डाउन के दौरान एक बॉल सीधे रोहित के ग्लव्स में जा लगी जिसके बाद वे दर्द से कराहते हुए नजर आए।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रोहित सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह प्रियांक पांचाल लेंगे। हालांकि देखना है कि उप कप्तान किसे बनाया जाता है। रोहित से पहले पिछले काफी समय से यह जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे उठा रहे थे। रहाणे के आउट ऑफ फॉर्म होने से चयनकर्ताओं ने हाल ही उनसे उपकप्तानी छीन ली। प्रियांक की बात करें तो वे घरेलू क्रिकेट में गुजरात से खेलते हैं। 31 वर्षीय प्रियांक हाल ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारत-ए टीम के कप्तान थे। प्रियांक 100 फर्स्ट क्लास मैच में 45.52 की औसत से 24 शतक और 25 अर्धशतक की बदौलत 7011 रन बना चुके हैं।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, प्रियांक पांचाल, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

rohit sharma,lungi ngidi,priyank panchal,india,south africa,sports news in hindi

एनजिडी ने पांच माह से नहीं खेला है प्रतिस्पर्धी क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुंगी एनजिडी कोरोना से उबरने के बाद भारत के खिलाफ वापसी के लिए तैयार हैं। 25 साल के एनजिडी पहले ही कई बार ऐसे चोटों से गुजर चुके हैं, जो उनके करियर को ख़त्म कर सकती थी। उन्होंने पिछले पांच महीने से कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वे श्रीलंका दौरे पर व्यक्तिगत कारणों से नहीं गए, आईपीएल और विश्व कप में उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और इसके बाद वे कोरोना की चपेट में आ गए थे। एनजिडी ने कहा कि मैं नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उत्साहित था, लेकिन तभी मुझे कोरोना हो गया।

उल्लेखनीय है कि भारत के खिलाफ भी एनजिडी का चयन आसान नहीं होने वाला है। टीम में आठ तेज गेंदबाज हैं, जिसमें से कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे का चयन लगभग तय है। इसके अलावा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में वियान मुल्डर प्रबल दावेदार हैं। डुएन ऑलिवियेर की वापसी से भी एनजिडी की राहें कठिन हुई हैं। इस बारे में एनजिडी ने कहा कि टीम में प्रतिस्पर्धा है और यह अच्छी बात है। यह खिलाड़ियों को और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत