न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अख्तर और रमीज न्यूजीलैंड पर बिफरे, IPL-14 में अपनी टीमों के लिए चमक बिखेरना चाहते हैं ये अफ्रीकी

न्यूजीलैंड के शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा अचानक रद्द करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पूर्व क्रिकेटर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 8:33:11

अख्तर और रमीज न्यूजीलैंड पर बिफरे, IPL-14 में अपनी टीमों के लिए चमक बिखेरना चाहते हैं ये अफ्रीकी

न्यूजीलैंड के शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा अचानक रद्द करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पूर्व क्रिकेटर्स ने नाराजगी दिखाई है। दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाने थे। इससे पीसीबी को आर्थिक फायदा तो होता ही साथ ही देश में क्रिकेट की बहाली से फैंस की भी बल्ले-बल्ले हो जाती। दाएं हाथ के तूफानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विटर पर क्रिकेट न्यूजीलैंड (एनजेडसी) पर बरसते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान क्रिकेट की हत्या की है। न्यूजीलैंड को कुछ बातें याद रखने की जरूरत है।

क्राइस्टचर्च हमले में 9 पाकिस्तानी मारे गए थे। पिछले दिनों पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड प्रशासकों द्वारा कड़े बर्ताव के बावजूद कोविड-19 के हालात में वहां का दौरा किया था। यह एक तरह से अप्रत्यक्ष खतरा था और इस पर विमर्श किया जा सकता था। हमारे पीएम इमरान खान ने न्यूजीलैंड समकक्ष से बात की और उन्हें भरोसा दिया, लेकिन इसके बावजूद कीवी टीम ने खेलने से इनकार कर दिया।

पीसीबी के नए चेयरमैन रमीज राजा ने भी न्यूजीलैंड बोर्ड पर भड़ास निकालते हुए कहा कि कीवी बोर्ड ने एकपक्षीय फैसला ले लिया। यह बहुत ही हताश करने वाला फैसला है। मैं फैंस और खिलाड़ियों के लिए बहुत ही दुखी महसूस कर रहा हूं। आखिर न्यूजीलैंड किस दुनिया में रह रहा है। न्यूजीलैंड बोर्ड को आईसीसी की अदालत में हमारी बात सुननी होगी।

ramiz raja,shoaib akhtar,pakistan,newzealand,ipl-14,anrich nortje,delhi capitals,tabraiz shamsi,rajasthan royals,sports news in hindi

नॉर्त्जे के दम पर पिछली बार फाइनल में पहुंची थी दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल-14 दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स आठ मैच में छह जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका के दाएं तेज हाथ के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे टीम को आगे पहुंचाने में अहम रोल निभाना चाहते हैं। हालांकि वे किन्हीं कारणों से पहले फेज में नहीं खेल पाए थे। 27 वर्षीय नॉर्त्जे आईपीएल-13 में पहली बार टी20 लीग में खेले थे और उन्होंने 16 मैच में 22 विकेट चटकाकर दिल्ली को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में खास भूमिका अदा की थी।

नॉर्त्जे ने कहा कि यूएई में ही मेरे लिए आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। हमें यह याद रखने की कोशिश करनी होगी कि हमने यहां पिछली बार क्या किया था और फिर से उसी को लागू करने की कोशिश करेंगे। जो चीज भारत में कारगर रही थी, वो यहां काम नहीं करेगी इसलिए हमें एक-एक मैच पर ध्यान लगाना होगा।

ramiz raja,shoaib akhtar,pakistan,newzealand,ipl-14,anrich nortje,delhi capitals,tabraiz shamsi,rajasthan royals,sports news in hindi

दूसरे फेज में राजस्थान रॉयल्स के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं शम्सी

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-14 में फिलहाल टॉप-4 में शामिल नहीं है, लेकिन उसके बाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी स्टार स्पिनर तबरेज शम्सी का मानना है कि दूसरे फेज में यह ज्यादा मायने नहीं रखेगा क्योंकि सभी टीमों के लिए यह नए सिरे से शुरुआत होगी। टी20 के दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज शम्सी को पहले चरण में खेलने का मौका नहीं मिला था। शम्सी इस सप्ताह के शुरू में श्रीलंका से लौटने के बाद अभी क्वारंटाइन में हैं।

शम्सी ने कहा कि टीम चाहे पहले स्थान पर हो या पांचवें, टूर्नामेंट के आधे चरण तक की स्थिति वास्तव में मायने नहीं रखती है। आप दूसरे चरण में कैसा प्रदर्शन करते हो वह मायने रखता है। इसलिए मुझे लगता है कि हम अभी अच्छी स्थिति में हैं और अभी हमें आधा टूर्नामेंट खेलना है। पूर्व में जब मैं युवा था तो आईपीएल में नहीं चुने जाने पर थोड़ा प्रभावित होता था। शम्सी ने अब तक 30 वनडे में 40 और 42 टी20 में 49 विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत