न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्षल पटेल बने नं.1 भारतीय, इन्होंने T20 टीम में बताई यह कमी, इस हरफनमौला ने ली कुरन की जगह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 12:08:50

हर्षल पटेल बने नं.1 भारतीय, इन्होंने T20 टीम में बताई यह कमी, इस हरफनमौला ने ली कुरन की जगह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास रच दिया है। उन्होंने बुधवार को आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। हर्षल के 13 मैच में 29 विकेट हो गए हैं। इनमें एक बार चार और एक बार पांच विकेट लेने का कमाल भी किया। हर्षल ने जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मुंबई इंडियंस के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने आईपीएल-13 में 27 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं।

भुवनेश्वर ने 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 26 विकेट अपने नाम किए थे। वैसे एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कैरेबियाई मीडियम पेसर ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 2013 में 32 विकेट लिए थे। हर्षल यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं क्योंकि अभी उन्हें एक लीग और प्लेऑफ मुकाबले खेलने हैं। हर्षल आईपीएल में अब तक कुल 61 मैच 75 विकेट ले चुके हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स से भी खेले थे। उन्हें अभी तक भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है।

ipl-14,indian premier league,harshal patel,msk prasad,dominic drakes,rcb,t20 world cup,sports news in hindi

भारत को विश्व कप के लिए रखना चाहिए था एक और तेज गेंदबाज : एमएसके प्रसाद

भारतीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद का मानना है कि भारत ने टी20 विश्व कप के लिए टीम में एक तेज गेंदबाज कम रखा है। वे हार्दिक पांड्या के आईपीएल-14 में गेंदबाजी नहीं करने से भी थोड़े चिंतित हैं। पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने पीटीआई से कहा कि यह ठीक-ठाक टीम है लेकिन मुझे लगता है कि टीम में एक तेज गेंदबाज कम है क्योंकि हम अधिकांश मुकाबले दुबई और अबु धाबी में खेलेंगे इसलिए शायद एक और तेज गेंदबाज अच्छा रहता। हार्दिक को ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है, बल्लेबाज के रूप में नहीं, उन्हें ऑलराउंडर के रूप में देखा जाता है जो टीम को संतुलन देते हैं। यह थोड़ा हैरानी भरा है या मुझे नहीं पता कि उन्हें इस तरह का कोई निर्देश दिया गया है कि गेंदबाजी नहीं करनी है या उन्हें सिर्फ विश्व कप में गेंदबाजी के लिए बचाया जा रहा है।

ipl-14,indian premier league,harshal patel,msk prasad,dominic drakes,rcb,t20 world cup,sports news in hindi

वेस्टइंडीज के डोमिनिक ड्रेक्स चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े

इंग्लैंड के बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरन के स्थान पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर डोमीनिक ड्रेक्स चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। कुरन चोटिल होने की वजह से आईपीएल-14 से बाहर हो गए। ड्रेक्स ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला और उनके पास घरेलू क्रिकेट में भी ज्यादा अनुभव नहीं है। ड्रेक्स ने एक फर्स्ट क्लास, 25 लिस्ट ए और 19 टी20 मैच खेले हैं। ड्रेक्स बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने की क्षमता रखते हैं। वे भी कुरन की तरह बाएं हाथ के ही ऑलराउंडर हैं। चेन्नई प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वह फिलहाल 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इससे पहले चोटिल कुरन न सिर्फ आईपीएल बल्कि विश्व कप से भी बाहर हो गए। इंग्लैंड ने कुरन के स्थान पर उनके भाई टॉम कुरन को शामिल किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत