न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं रवींद्र जडेजा! मिशेल मार्श ने BBL में शतकीय पारी के साथ किया आगाज

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 12:59:52

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं रवींद्र जडेजा! मिशेल मार्श ने BBL में शतकीय पारी के साथ किया आगाज

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। जडेजा ने पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज का पहला टेस्ट खेला था लेकिन चोटिल होने के कारण वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। जडेजा के करीबी दोस्त और उनके साथी खिलाड़ी ने दैनिक जागरण को बताया है कि चोट के चलते और लिमिटेड ओवर्स में करियर लंबा करने के लिए जडेजा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। जडेजा की चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें रिकवर होने में 4 से 6 महीने लग सकते हैं।

ऐसे में वे दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद होने वाली श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हो सकता है कि वे अगले साल होने वाले आईपीएल में खेलें। जडेजा को हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 57 मैच में शिरकत की है, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार खेल दिखाया है। जडेजा ने टेस्ट में 232 विकेट झटकने के साथ 33.76 के औसत से 2195 रन बनाए हैं। जडेजा ने पहला टेस्ट साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

ravindra jadeja,mitchell marsh,bbl,big bsh league,australia,sports news in hindi

मार्श ने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए जमाया तूफानी शतक, टी20 विश्व कप में रहे थे हीरो

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) का रोमांच चरम पर है। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत के मुख्य हीरो ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने इस सीजन में बीबीएल का अपना पहला मैच खेलते ही कमाल कर दिया। मार्श ने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक जड़ा और टीम को होबर्ट हरिकेंस के खिलाफ 53 रन से जीत दिला दी। होबर्ट में खेले गए मैच में पर्थ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 182 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्श ने 166.66 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 100 रन ठोके। मैन ऑफ द मैच मार्श ने 60 गेंद में 5 छक्के और 6 चौके जमाए। जवाब में होबर्ट टीम 19 ओवर में 129 रन पर ही ढेर हो गई। टाईमल मिल्स ने 3 और एश्टन एगर व एंड्र्यू टाई ने 2-2 विकेट झटके। मार्श ने दो कैच भी लपके। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में तूफानी अर्धशतक जमाया था। मार्श आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। हालांकि वे आईपीएल-14 में नजर नहीं आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत