Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रांची T20 मैच पर संकट, चोपड़ा ने निकाली रोहित की यह गलती, कार्तिक-जडेजा ने बताया सिराज का विकल्प

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज का जीत के साथ आगाज किया। जयपुर में बुधवार को खेला गया यह मुकाबला भारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 9:12:34

रांची T20 मैच पर संकट, चोपड़ा ने निकाली रोहित की यह गलती, कार्तिक-जडेजा ने बताया सिराज का विकल्प

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज का जीत के साथ आगाज किया। जयपुर में बुधवार को खेला गया यह मुकाबला भारत ने दो गेंद पहले पांच विकेट से जीता। दूसरा मैच शुक्रवार (19 नवंबर) को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान यानी रांची में खेला जाना है। हालांकि इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल झारखंड हाईकोर्ट में वकील धीरज ने इसके आयोजन को लेकर एक याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इस मुकाबले को स्थगित कर दिया जाए या स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों के बीच मुकाबला हो।

मैच के लिए स्टेडियम में शत-प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। याचिका में कहा गया है कि जब कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए अदालत, मंदिर, कार्यालय सभी 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो आखिर किस नियम के आधार पर राज्य सरकार ने स्टेडियम में 100 फीसदी दर्शकों को आने की अनुमति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पहले 50 फीसदी दर्शकों के साथ मैच कराने की योजना बनाई थी पर बाद में फैसला बदल दिया।
ranchi t20 match,akash chopra,dinesh karthik,ajay jadeja,venkatesh iyer,sports news in hindi आकाश चोपड़ा ने कहा, वेंकटेश अय्यर से करानी चाहिए थी गेंदबाजी

भारत के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में रोहित शर्मा की कप्तानी से खुश नहीं हैं। आकाश ने एक फैसले को गलत बताया है। चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित ने वेंकटेश अय्यर से गेंदबाजी नहीं कराकर बड़ी गलती कर दी। इस भारतीय टीम को एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है और इसीलिए रोहित ने वेंकटेश को छठे नंबर पर खिलाया। हालांकि रोहित ने वेंकटेश से गेंदबाजी नहीं कराई। मैं यही कहूंगा कि रोहित ने शायद पहली बार कोई गलती है, क्योंकि आमतौर पर उनकी कप्तानी काफी शानदार होती है।

वेंकटेश से गेंदबाजी कराई जा सकती थी। भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग कर रही थी और विरोधी टीम दबाव में भी थी। इसीलिए आपको उनसे गेंदबाजी करानी चाहिए थी, क्योंकि दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज लय में नहीं थे। उल्लेखनीय है कि वेंकटेश को बल्लेबाजी का भी ज्यादा मौका नहीं मिला। वे अंतिम ओवर में क्रीज पर थे और पहली गेंद पर करारा चौका लगाने के बाद अगली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप के चक्कर में शॉर्ट थर्डमैन को कैच दे बैठे। वेंकटेश ने इस साल आईपीएल-14 के रनरअप कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए चमकदार प्रदर्शन किया था।


ranchi t20 match,akash chopra,dinesh karthik,ajay jadeja,venkatesh iyer,sports news in hindi जयपुर टी20 मैच में चोटिल हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज

जयपुर में टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। ऐसे में उनका रांची में खेलना मुश्किल है। भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का नाम सुझाया है। कार्तिक ने कहा है कि भारतीय टीम में शामिल हर्षल पटेल या आवेश खान में से किसी एक को सिराज की जगह पर उतारा जा सकता है। हर्षल बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं क्योंकि वे रांची के धीमे विकेट पर गति में बदलाव करना जानते हैं। गति को देखते हुए आवेश भी शामिल किए जा सकते हैं क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर के पास पेस नहीं है।

आवेश और हर्षल दोनों ने अब तक करियर में शानदार गेंदबाजी की है। इसलिए आप आंख बंद करके किसी भी एक को खिला सकते हैं। अजय जडेजा ने कहा कि मैं पूरी तरह से हर्षल के साथ जाना पसंद करूंगा। जब बल्लेबाज सामने वाली टीम पर हावी होने का प्रयास कर रहे होते हैं, तो हर्षल अपनी धीमी गेंद का अच्छे प्रभाव के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वे सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं डेथ ओवर में भी गेंदबाजी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology