न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनावायरस की मार : दूसरे एशेज टेस्ट से ठीक पहले बाहर हुए कमिंस, वेस्टइंडीज के 3 और खिलाड़ी पॉजिटिव

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (16 दिसंबर) को एडिलेड में पांच मैच की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट (डे-नाइट) शुरू होने से कुछ देर पहले ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 11:56:04

कोरोनावायरस की मार : दूसरे एशेज टेस्ट से ठीक पहले बाहर हुए कमिंस, वेस्टइंडीज के 3 और खिलाड़ी पॉजिटिव

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (16 दिसंबर) को एडिलेड में पांच मैच की एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट (डे-नाइट) शुरू होने से कुछ देर पहले ही ऑस्ट्रेलिया को एक तगड़ा झटका लगा। कंगारू टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के अनुसार कमिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक बयान जारी कर कहा कि कमिंस एडिलेड के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। इस दौरान उनके पास वाली टेबल पर बैठा पैट्रन कोविड पॉजिटिव पाया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन भी इसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे, लेकिन दोनों खिलाड़ी अलग टेबल पर बैठे हुए थे।

कमिंस के बाहर होने से अब स्टीवन स्मिथ कप्तान और ट्रेविस हेड उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 केपटाउन टेस्ट के बाद पहली बार कप्तानी करेंगे। ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंद दिया था। कमिंस ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एक और प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी पहले टेस्ट के दौरान चोटिल होने से इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। इस बीच, इंग्लैंड के लिए राहतभरी खबर है। उसके दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की टीम में वापसी हो गई है। वे टेस्ट में 1100 से भी ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

pat cummins,west indies,pakistan,ashes series,australia,england,sports news in hindi

Pak vs WI : आज होने वाले तीसरे टी20 मैच और वनडे सीरीज पर मंडराया खतरा

पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी और 2 सहायक स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए। ऐसे में दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इससे पहले पाकिस्तान आते ही इंडीज के 3 खिलाड़ी संक्रमित हो चुके थे और वे सीरीज से बाहर हो गए थे। इंडीज को इस दौरे पर तीन वनडे भी खेलने हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक विकेटकीपर शाई होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील होसेन व ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स तथा सहायक कोच रॉडी एस्टविक व टीम फिजीशियन डॉ अक्षय मानसिंह कोविड-19 के शिकार हो गए हैं। इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

वे अब कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही टीम के साथ जुड़ेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड सीरीज को जारी रखने के लिए बैठक करेंगे। इंडीज के डेवोन थॉमस की उंगली में पहले टी20 मैच के दौरान चोट लग गई थी। एक तरह से इंडीज के 7 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल और काइल मायर्स पाकिस्तान आते ही कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत