न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक दौरे पर इंडीज टीम के 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अख्तर ने हार्दिक को लेकर पहले ही जता दी थी आशंका

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से कोरोनावायरस की एंट्री हो गई है। पाकिस्तान दौरे पर 3-3 मैच की टी20 और वनडे सीरीज खेलने गई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 11:05:02

पाक दौरे पर इंडीज टीम के 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, अख्तर ने हार्दिक को लेकर पहले ही जता दी थी आशंका

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से कोरोनावायरस की एंट्री हो गई है। पाकिस्तान दौरे पर 3-3 मैच की टी20 और वनडे सीरीज खेलने गई वेस्टइंडीज टीम के खेमे में कोरोना ने सेंध लगा दी। तीन कैरेबियाई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। तीनों खिलाड़ी सोमवार (13 दिसंबर) से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू हो रही टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा है कि उसके टीम के तीन खिलाड़ी और एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खिलाड़ियों में रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल और काइल मायर्स के अलावा सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य भी है। ये खिलाड़ी अब 10 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

इन चारों ने कोरोना की दोनों खुराक ले रखी है और उनके अंदर बड़े लक्षण नहीं है। सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा कि हमारे पहुंचने पर टेस्टिंग प्रोटोकॉल के बाद पता चला है कि संक्रमण के चार मामले पाए गए हैं। इसकी जानकारी जब मिली, उस वक्त खिलाड़ी और स्टाफ होटल में आइसोलेशन में थे और इसलिए हमारी तैयारी की योजनाओं को लगे झटके के बावजूद हमें यकीन है कि दौरा जारी रहेगा। सभी खिलाड़ी होटल में थे और ऐसे में सीरीज पर कोई खतरा नहीं है। पाकिस्तान पहुंचने से पहले सभी खिलाड़ी नेगेटिव थे और यहां दो टेस्ट में भी अन्य सभी नेगेटिव पाए गए। दौरे के सभी 6 मैच 22 दिसंबर तक खत्म हो जाएंगे।

pakistan,westindies,shoaib akhtar,hardik pandya,covid-19,sports news in hindi

अख्तर ने हार्दिक के बैक मसल्स देखने के बाद दी थी चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर रिएक्शन दी है। अख्तर ने कहा कि मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि हार्दिक बहुत जल्द ही इंजरी का शिकार हो जाएंगे। आकाश चोपड़ा के यू-ट्यूब चैनल पर अख्तर ने कहा कि मैंने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक से इस बारे में दुबई में बात की थी। इन खिलाड़ियों के पास बैक मसल्स नहीं हैं। अगर आप मुझे देख लें तो अभी भी मेरे कंधे काफी मजबूत हैं। मैंने हार्दिक के बैक मसल्स को टच किया और वे बहुत पतले थे।

इसलिए मैंने उन्हें चेतावनी दी कि वे चोटिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वे काफी सारा क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके डेढ़ घंटे बाद ही वे चोटिल हो गए। वर्ष 2018 के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान हार्दिक चोटिल हो गए थे। उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा था। 2019 वनडे विश्व कप के बाद से ही हार्दिक का ग्राफ नीचे गिरता चला गया है। वे फिटनेस और फॉर्म के चलते फिलहाल टीम से बाहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत