न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 में पाक ने इंडीज का किया सूपड़ा साफ, वनडे सीरीज स्थगित, सिर्फ रिजवान ने छुआ यह खास आंकड़ा

पाकिस्तान ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज का तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। कराची में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 11:13:53

T20 में पाक ने इंडीज का किया सूपड़ा साफ, वनडे सीरीज स्थगित, सिर्फ रिजवान ने छुआ यह खास आंकड़ा

पाकिस्तान ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज का तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर दिया। कराची में गुरुवार रात खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 मैच में पाकिस्तान ने सात गेंद पहले सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच से पूर्व वेस्टइंडीज के 3 और खिलाड़ियों और दो स्टाफ मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस मैच के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। हालांकि यह मैच तो हो गया, लेकिन दोनों बोर्ड ने मिलकर फैसला किया कि अब तीन मैच की वनडे सीरीज जून में कराई जाएगी। बहरहाल मैच की बात करें तो इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बाएं हाथ के बल्लेबाज व कप्तान निकोलस पूरन ने 37 गेंद पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन ठोके। उनके अलावा ब्रूक्स ने 49, ब्रेंडन किंग ने 43 और डेरेन ब्रावो ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर मंजिल हासिल कर ली। ओपनर व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक जमाए। रिजवान ने 45 गेंद पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 और बाबर ने 53 गेंद पर 9 चौकों व दो छक्कों की बदौलत 79 रन बटोरे। रिजवान मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

pakistan,westindies,t20 series,covid-19,odi series,mohammad rizwan,babar azam,sports news in hindi

रिजवान ने एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में पूरे किए 2000 रन

पाकिस्तान के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (87) ने मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। रिजवान एक कैलेंडर वर्ष में 2000 टी20 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रिजवान ने इस साल 45 टी20 मैच खेले और 2000 रन का आंकड़ा छुआ। बाबर आजम 43 टी20 में इस साल लगभग 1800 रन बना चुके हैं। रिजवान से पहले एक वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने 2015 में 35 टी20 मैच में 1665 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि इन टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय के साथ घरेलू व लीग के मैच भी शामिल हैं। रिजवान दूसरे टी20 शतक से चूक गए। हालांकि उन्होंने बाबर के साथ मिलकर एक और शतकीय साझेदारी की और रिकॉर्ड बनाया। रिजवान व बाबर ने इंटरनेशल टी20 में छठी बार शतकीय साझेदारी करते हुए भारत के रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी को पछाड़ दिया। रोहित-राहुल 5 बार यह कमाल कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत