न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने T20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, महिला वनडे विश्व कप में भारत की पहली टक्कर पाकिस्तान से

पाकिस्तान ने कराची नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को हुए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 9 रन से मात देकर तीन मैच की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 11:24:35

पाकिस्तान ने T20 सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, महिला वनडे विश्व कप में भारत की पहली टक्कर पाकिस्तान से

पाकिस्तान ने कराची नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को हुए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 9 रन से मात देकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान ने 30 गेंद में 38 रन की पारी खेली। हैदर अली ने 31 और इफ्तिखार अहमद ने 32 रन का योगदान दिया। रिजवान व हैदर ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाए थे। उप कप्तान शादाब खान ने 12 गेंद में 28 रन बटोरे। ओडीन स्मिथ दो विकेट के साथ कैरेबियाई टीम के सफलतम गेंदबाज रहे। अकील हुसैन, ओशेन थॉमस, रोमरियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में मेहमान टीम 20 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई। ब्रेडन किंग ने 43 गेंद में 67 तथा शेफर्ड ने 19 गेंद में 35 रन ठोके। कप्तान निकोलस पूरन ने 26 गेंद में 26 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान ने पहला टी20 मैच 63 रन से जीता था। अंतिम टी20 मुकाबला 16 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज होगी। वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी पाकिस्तान आते ही कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे।

pakistan,westindies,second t20 match,rizwan,india,women odi world cup,sports news in hindi

4 मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू होगा महिला विश्व कप, मिताली के पास भारत की कप्तानी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को 4 मार्च से न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वनडे विश्व कप-2022 का शेड्यूल जारी कर दिया। उद्घाटन मैच मेजबान कीवी टीम और वेस्टइंडीज के बीच होगा। भारतीय टीम कप्तान मिताली राज की अगुआई में उतरेगी। भारत का पहला मैच 6 मार्च को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। 31 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसमें कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी। पहला सेमीफाइनल वेलिंगटन में 30 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल क्राइस्टचर्च में 31 मार्च तथा फाइनल 3 अप्रैल को होगा।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट राउंड रोबिन होगा। मतलब सभी टीमें 7-7 मैच खेलेंगी और टॉप 4 को सेमीफाइनल में स्थान मिलेगा। पाकिस्तान के बाद भारत 10 मार्च को न्यूजीलैंड, 12 मार्च को वेस्टइंडीज, 16 मार्च को इंग्लैंड, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया, 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत ने पिछली बार 2017 में खेले गए विश्व कप में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वह मेजबान इंग्लैंड से हार गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत