न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा टेस्ट : पाकिस्तान पारी और 8 रन से जीता, बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप, शाकिब बने छठे ऑलराउंडर

पाकिस्तान ने ढाका में चमत्कारिक खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को दूसरे व अंतिम टेस्ट में पारी और 8 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 8:53:49

दूसरा टेस्ट : पाकिस्तान पारी और 8 रन से जीता, बांग्लादेश का 2-0 से क्लीन स्वीप, शाकिब बने छठे ऑलराउंडर

पाकिस्तान ने ढाका में चमत्कारिक खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को दूसरे व अंतिम टेस्ट में पारी और 8 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया। उसने टी20 सीरीज भी 3-0 से जीती थी। आज बुधवार (8 दिसंबर) को टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन बांग्लादेश ने 13 विकेट गंवाए। उसने सुबह अपनी पहली पारी 76/7 रन से आगे शुरू की। मेजबान टीम 87 रन पर ढेर हो गई। करियर का चौथा ही टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर साजिद खान ने 42 रन देकर 8 विकेट झटके। बांग्लादेश फॉलोऑन के लिए मजबूर हो गया और उसकी दूसरी पारी 205 रन पर सिमट गई। साजिद ने फिर से चार विकेट लिए।

शाहीन शाह आफरीदी व हसन अली को 2-2 विकेट मिले। खास बात ये रही कि मेजबान टीम 147 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शाकिब अल हसन (63) और मेहदी हसन मिराज (14) ने 23.1 ओवर में 51 रन की बेहतरीन साझेदारी कर पाकिस्तान को विकेट के लिए तरसाए रखा। लग रहा था कि मैच ड्रॉ हो जाएगा तभी पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम गेंदबाजी करने आए और मिराज को पगबाधा कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की पारी सिमटने में ज्यादा देर नहीं लगी। बांग्लादेश की ओर मुश्फिकुर रहीम ने भी 48 और लिटन दास ने 45 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान ने पहली पारी 300/4 रन पर घोषित की थी। मैच में अधिकतर समय बरसात और खराब रोशनी की बाधा रही। साजिद को मैन ऑफ द मैच और पाकिस्तानी ओपनर आबिद अली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

pakistan,bangladesh,second test,shakib al hasan,sajid khan,abid ali,sports news in hindi

शाकिब से पहले इन पांच ने हासिल की ये उपलब्धि

बांग्लादेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज शाकिब अल हसन आज 63 रन बनाने के साथ टेस्ट में 4000 रन और 200 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के छठे ऑलराउंडर बन गए हैं। शाकिब ने सबसे कम टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है। 34 साल के शाकिब वनडे में भी 6600 रन और 250 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। शाकिब ने 59वें टेस्ट में 4000 रन पूरे किए। इसमें उनके 5 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। उनके 215 विकेट भी हो गए हैं।

इंग्लैंड के हरफनमौला इयान बॉथम ने 69, वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स ने 80, कपिल देव ने 97, न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी ने 101 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 102 टेस्ट में यह दोहरी उपलब्धि अपने नाम के आगे जोड़ी थी। इस बीच, पाकिस्तान की साल 2021 में यह 7वीं टेस्ट जीत है। वह इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में भारत के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने 9 टेस्ट में से 7 जीते, जबकि 2 में हार झेली। टीम इंडिया ने 13 टेस्ट खेले और 7 में जीत हासिल की, जबकि 3 में हार मिली। 3 टेस्ट ड्रॉ रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत