न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन तेंदुलकर ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ, कोहली मामले में वेंगसरकर ने साधा गांगुली पर निशाना

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। सचिन ने सिराज को जल्दी सीखने वाला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 11:34:35

सचिन तेंदुलकर ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ, कोहली मामले में वेंगसरकर ने साधा गांगुली पर निशाना

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। सचिन ने सिराज को जल्दी सीखने वाला खिलाड़ी बताया। सचिन ने सिराज की ऊर्जा और बॉडी लैंग्वेज की तारीफ की। सचिन का मानना है कि सिराज ने पिछले कुछ समय में जो सफलता हासिल की है उसका एक कारण उनकी ये दो खूबियां हैं। सचिन ने ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ कार्यक्रम में कहा कि सिराज के पैरों में स्प्रिंग है और मुझे ये देखना पसंद है। उनका रन अप… आप देख सकते हैं कि सिराज बेहद ऊर्जावान रहते हैं। सिराज उस तरह के गेंदबाज हैं जिन्हें आप देखेंगे तो पता नहीं कर पाएंगे कि वह दिन का पहला ओवर है या आखिरी ओवर।

वे हमेशा आप पर हावी रहेंगे। वे प्रोपर तेज गेंदबाज हैं और उनकी बॉडी लैंग्वेज काफी सकारात्मक है। मुझे ये बातें काफी पसंद हैं। वे काफी तेजी से सीखते हैं। इस पर सिराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इस तारीफ के लिए शुक्रिया सचिन सर। आपसे इस तरह की तारीफ मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैं देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करूंगा। स्वस्थ रहिए सर।” सिराज 10 टेस्ट में 33 विकेट ले चुके हैं। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू किया था और तब से उन्होंने बेहद प्रभावित किया है। इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी गेंदों ने कहर बरपाया था।

mohammad siraj,sourav ganguly,dilip vengsarkar,sachin tendulkar,sports news in hindi

गांगुली को सलेक्शन कमेटी की तरफ से बोलने का हक नहीं : वेंगसरकर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर निशाना साधा है। वेंगसरकर का मानना है कि गांगुली को चयनकर्ताओं की तरफ से टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली से बात करने का कोई हक नहीं था। वेंगसरकर ने खलीज टाइम्स के साथ बातचीत में गांगुली और कोहली के बीच हुए हालिया विवाद को लेकर रिएक्शन दी। उन्होंने कहा कि ये जो पूरी घटना हुई है वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण रही है। मेरा ये मानना है कि क्रिकेट बोर्ड को इस मामले को ज्यादा प्रोफेशनल तरीके से हैंडल करना चाहिए था। गांगुली को सलेक्शन कमेटी की तरफ से बोलने का कोई हक नहीं है।

गांगुली बीसीसीआई के प्रेसिडेंट हैं। कप्तानी और सलेक्शन के बारे में केवल चेयरमैन ऑफ सलेक्शन कमेटी को बात करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कोहली ने दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। कोहली ने गांगुली के उस बयान का जवाब दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वे नहीं चाहते थे कि वे टी20 टीम की कप्तानी छोड़ें और उन्होंने खुद इस बारे में कोहली से बात की थी लेकिन वे नहीं माने। कोहली ने इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया था। इस मामले में काफी विवाद हुआ और पूर्व क्रिकेटर्स ने इसकी आलोचना की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत