न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दो देशों को पछाड़ टीम इंडिया नं.1, पंत यह कमाल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय, चैपमैन का अनूठा रिकॉर्ड

टी20 में टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा की बढ़िया शुरुआत रही। भारत ने जयपुर में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 12:10:35

इन दो देशों को पछाड़ टीम इंडिया नं.1, पंत यह कमाल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय, चैपमैन का अनूठा रिकॉर्ड

टी20 में टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा की बढ़िया शुरुआत रही। भारत ने जयपुर में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। विराट कोहली के इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने के बाद रोहित को टीम की बागडोर सौंपी गई है। भारत के लिए यह जीत एक और मायने में खास रही। दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खाते में अब 50 जीत हो गई है।

इस मामले में वह ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने 49-49 दफा यह कमाल किया है। टी20 में सफलतापूर्वक पीछा करने में इंग्लैंड (42) तीसरे, दक्षिण अफ्रीका (35) चौथे, न्यूजीलैंड (32) पांचवें, श्रीलका व वेस्टइंडीज (31-31) छठे, आयरलैंड (25) सातवें, नीदरलैंड्स (23) आठवें और बांग्लादेश व अफगानिस्तान (22-22) नौवें स्थान पर हैं।

iajpur t20 mtach,india,newzealand,rishabh pant,mark chapman,dhoni,hong kong,sports news in hindi

विकेटकीपर पंत के एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में ऋषभ पंत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए डेरिल मिशेल की गेंद पर चौड़ा उड़ाकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने नाबाद 17 रन बनाए। इस दौरान पंत ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। पंत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने एक ‘कैलेंडर ईयर’ यानी एक साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। पंत ने 2021 में अभी तक तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) की 29 पारियों में 1058 रन बना लिए हैं।

पंत ने पहली बार एक साल में हजार से ज्यादा रन जुटाए हैं। पंत के खाते में एक शतक और सात अर्धशतक हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी और ब्रिसबेन तथा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में कुछ बेहतरीन पारियां खेली थीं। धोनी ने 2005 से लेकर 2017 के बीच अपने करियर में 11 बार साल में हजार से ज्यादा रन बटोरे। वर्ष 2005 से लेकर 2014 तक तो उन्होंने लगातार ऐसा कर दिखाया।

iajpur t20 mtach,india,newzealand,rishabh pant,mark chapman,dhoni,hong kong,sports news in hindi

चैपमैन टी20 में दो देशों के लिए अर्धशतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चैपमैन ने 63 रन की शानदार पारी खेली। चैपमैन दो देशों से टी20 खेलते हुए फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 27 साल के चैपमैन हांगकांग के लिए भी खेल चुके हैं। चैपमैन ने 2014 में हांगकांग से टी20 डेब्यू और 2015 में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 2015 में ओमान के खिलाफ टी20 मुकाबले में हांगकांग की ओर से भी 63 रन की पारी खेली थी।

अपने वनडे डेब्यू पर चैपमैन ने 124 रन ठोके थे। 2018 में वे ऑकलैंड चले गए थे और न्यूजीलैंड के लिए खेलने की इच्छा जताई थी। फरवरी 2018 में चैपमैन को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ एक ट्राई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी20 टीम में चुना गया। उन्होंने 13 फरवरी 2018 को न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया। वे दो देश से टी20 खेलने वाले छठे और वनडे खेलने वाले 10वें क्रिकेटर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत