न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: दिल्ली की जीत का सूत्रधार बना बदला हुआ केएल राहुल, अब लखनऊ से लेने पहुंचे हिसाब

राहुल इस सीज़न में मैदान पर पहले से कहीं ज़्यादा निडर और आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि बीते एक साल में उन्होंने अपने सफेद गेंद के खेल को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत की है और इसके लिए भारत के बल्लेबाज़ी कोच अभिषेक नायर का उन्होंने खासतौर पर धन्यवाद भी दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 10:51:01

IPL 2025: दिल्ली की जीत का सूत्रधार बना बदला हुआ केएल राहुल, अब लखनऊ से लेने पहुंचे हिसाब

आईपीएल 2025 में जब यह खबर सामने आई कि केएल राहुल नीलामी पूल में शामिल होने जा रहे हैं, तो क्रिकेट जगत में ज़्यादा हैरानी नहीं हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 38 मैचों में 1410 रन, 2 शतक और 10 अर्धशतकों के बावजूद राहुल पर लगातार यह आरोप लगता रहा कि वो टी20 की मांग के हिसाब से तेज़ नहीं खेलते। उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट 136.13 को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा और “स्ट्राइक रेट ओवररेटेड है” जैसे बयान उन्हें ट्रोल का केंद्र बना गए।

लखनऊ की टीम शुरुआती दो सीज़न में प्लेऑफ़ तक पहुंची लेकिन पिछली बार टीम बिखर गई। इसके बाद राहुल और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद की खबरें आईं और राहुल का लखनऊ अध्याय भी समाप्त हो गया। नीलामी में जब उनका नाम आया, तो वैसी चर्चा नहीं हुई जैसी श्रेयस अय्यर या ऋषभ पंत को लेकर थी। पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया — और अब ये डील "साल की सबसे समझदारी भरी खरीद" साबित हो रही है।

पुराना अंदाज़, नया जोश — दिल्ली में राहुल को मिली नई पहचान

राहुल इस सीज़न में मैदान पर पहले से कहीं ज़्यादा निडर और आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुलकर कहा कि बीते एक साल में उन्होंने अपने सफेद गेंद के खेल को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत की है और इसके लिए भारत के बल्लेबाज़ी कोच अभिषेक नायर का उन्होंने खासतौर पर धन्यवाद भी दिया।

हाल ही में राहुल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था, "मैंने पिछले एक साल में अपने खेल पर बहुत काम किया है। अभिषेक नायर के साथ घंटों बैठकर इस बात पर चर्चा की कि मैं कैसे और बेहतर बन सकता हूं। अब मैं सिर्फ गेंद पर ध्यान देता हूं, आक्रामक खेलता हूं और बाउंड्री लगाने का आनंद लेता हूं।"

पुरानी टीमों के खिलाफ 'राहुल' बनते हैं काल

केएल राहुल की खासियत रही है कि जब वो अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ उतरते हैं, तो उनका बल्ला और भी ज़ोर से बोलता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17 मुकाबलों में 741 रन, औसत 74.1 और एक पारी में 132 रन के साथ वो आरसीबी को कई बार चोट पहुँचा चुके हैं। इस सीज़न में चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनकी पारी और ‘कांतारा स्टाइल’ जश्न ने यह साफ कर दिया कि वह किसी ज़माने में जहां खेलते थे, आज भी वहां के मालिक वही हैं।

22 अप्रैल को लखनऊ में होगा राहुल बनाम पुराना ठिकाना

अब राहुल एक बार फिर लौट रहे हैं उस एकाना स्टेडियम में, जिसे वो तीन सीज़न तक अपना घर कहते थे। दिल्ली की टीम फिलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में मजबूत स्थिति में है और इसका बड़ा श्रेय राहुल के प्रदर्शन को जाता है। वहीं लखनऊ के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा है, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस बार सामने वो केएल राहुल नहीं है, जो धीमे खेलने के लिए बदनाम था — यह एक बदला हुआ, अधिक समझदार और खतरनाक राहुल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत