न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम

शारजाह में रविवार (3 अक्टूबर) को खेले गए आईपीएल-14 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने जीत दर्ज की। बेंगलोर ने पंजाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 8:32:13

IPL-14 : RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, बनी प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम

शारजाह में रविवार (3 अक्टूबर) को खेले गए आईपीएल-14 के 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने जीत दर्ज की। बेंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बेंगलोर प्लेऑफ (अंतिम 4) में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। उसके 12 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं और 2 मैच बचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं। दोनों के 12-12 मैच में 18-18 अंक हैं। दूसरी ओर, पंजाब के 13 मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। फिलहाल वह पांचवें स्थान पर है, लेकिन उसका एक ही मैच बचा है। ऐसे में वह खिताबी दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स व मुंबई इंडियंस के 12-12 मैच में 10 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिसड्डी है और उसकी सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।

ipl-14,indian premier league,royal challengers bangalore,kings punjab,virat kohli,lokesh rahul,sports news in hindi

चहल की फिरकी में फंसे पंजाब के बल्लेबाज

मैच की बात करें तो 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब छह विकेट पर 158 रन तक ही पहुंच पाई। उसे अंतिम ओवर में 19 रन चाहिए थे। पंजाब को कप्तान लोकेश राहुल (39) व मयंक अग्रवाल (57) ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 10.5 ओवर में 91 रन जोड़े। यह साझेदारी टूटते ही टीम की रनरेट धीमी होती गई। एडन मार्कराम ने 20, शाहरुख खान ने 16 व मोजेक हेनरिक्स ने नाबाद 12 रन जुटाए। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सफलतम गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। चहल विश्व कप की टीम में नहीं हैं।

ipl-14,indian premier league,royal challengers bangalore,kings punjab,virat kohli,lokesh rahul,sports news in hindi

ग्लेन मेक्सवैल ने जमाया धुआंधार अर्धशतक

इससे पहले बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाए। ग्लेन मेक्सवैल टॉप स्कोरर रहे। मेक्सवैल ने 33 गेंद पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 57 रन ठोके। बाएं हाथ के ओपनर देवदत्त पड्डीकल ने 40 और कोहली ने 25 रन का योगदान दिया। एबी डिविलियर्स ने 23 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरे डेनियल क्रिस्टियन खाता भी नहीं खोल पाए। मोहम्मद शमी और मोजेक हेनरिक्स ने 3-3 विकेट चटकाए। पिछले कुछ मैच से बढ़िया गेंदबाजी कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को एक भी विकेट नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत