न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL-14 : पंत ने इन्हें दिया श्रेय, विलियमसन ने बताया कहां हुई चूक, सनी ने संजू को दी सलाह

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही दिल्ली अंक तालिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 11:27:51

IPL-14 : पंत ने इन्हें दिया श्रेय, विलियमसन ने बताया कहां हुई चूक, सनी ने संजू को दी सलाह

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल-14 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही दिल्ली अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। उसकी यह 9वें मैच में सातवीं जीत है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। पंत ने कहा कि हमने मैच से पहले यह चर्चा की थी हमारा आईपीएल का पहला चरण अच्छा था और खुश हूं कि दूसरे चरण की इस तरह से शुरुआत हुई है।

हमने कहा था हमारा पूरा ध्यान सिर्फ शत प्रतिशत देने पर होगा। आज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। हमें लगा इस पिच पर 150-160 अच्छा स्कोर होगा। पर गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हैदराबाद को 134 पर ही रोक दिया। हमारे पास दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज है जो कि हमारे लिए बहुत बड़ा एसेट है।

42 रन की पारी खेलने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लोकेश राहुल को पछाड़ एक बार फिर ओरेंज कैप हासिल कर ली। धवन ने कहा कि मुझे बल्लेबाजी करने और यह कैप पहनने में मजा आता है। पिच के हिसाब से बल्लेबाजी की और पावरप्ले में तेजी से खेलने की कोशिश की। मुझे टीम के लिए योगदान देना अच्छा लगता है। कागिसो रबाडा एनरिक नोर्त्जे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ipl-14,indian premier league,rishabh pant,kane williamson,sunil gavaskar,shikhar dhawan,sanju samson,sports news in hindi

हार से निराश हुए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन

दिल्ली से हार के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन काफी निराश नजर आए। विलियमसन ने कहा कि हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिए थी। आखिर में कुछ अच्छी बल्लेबाजी हुई लेकिन हम 25-30 रन पीछे रह गए। यह शर्मनाक है लेकिन हमें आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली के खिलाड़ियों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और हमें दबाव में रखा। आज का दिन हमारा नहीं था। हमें क्रिकेट पर फोकस करते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हैदराबाद को 8 मैच में 7वीं हार झेलनी पड़ी और वह 8 टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। उसका सफर लगभग खत्म हो गया है। पूर्व चैंपियन हैदराबाद अब अगर अपने सभी 6 मैच भी जीते तो भी उसके 14 अंक ही होंगे और ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल है।

ipl-14,indian premier league,rishabh pant,kane williamson,sunil gavaskar,shikhar dhawan,sanju samson,sports news in hindi

शॉट चयन है संजू सैमसन की सबसे बड़ी समस्या : गावस्कर

पूर्व कप्तान व कमेंटेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पारी की शुरुआत से ही आक्रामक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उनका कहना है कि शॉट चयन सैमसन की सबसे बड़ी दिक्कत है। 26 वर्षीय प्रतिभावान दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2015 में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने अब तक केवल एक वनडे और 10 टी20 मैच ही खेले हैं।

गावस्कर ने एक चैट में कहा कि जिस चीज ने सैमसन को गिराया है वो है शॉट चयन। सैमसन दूसरे या तीसरे नंबर पर उतरते हैं और वे पहली ही गेंद को मैदान से बाहर हिट करना चाहते हैं। यह बिल्कुल असंभव है, भले ही आप फॉर्म में हों। सैमसन को खुद को और समय देने की जरूरत है और वे शॉट्स के चयन पर काम करके स्वभाव में सुधार कर सकते हैं। सैमसन मंगलवार को पंजाब के खिलाफ 4 रन ही बना पाए थे। सैमसन ने आईपीएल-14 के पहले चरण में शतक लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत