न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को 4-3 से हरा भारत ने जीता कांस्य पदक, इन दो दिन बेंगलुरू में होगी IPL की मेगा ऑक्शन!

भारत ने ढाका में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। टोक्यो ओलंपिक कांस्य विजेता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 9:06:31

पाकिस्तान को 4-3 से हरा भारत ने जीता कांस्य पदक, इन दो दिन बेंगलुरू में होगी IPL की मेगा ऑक्शन!

भारत ने ढाका में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। टोक्यो ओलंपिक कांस्य विजेता भारत ने आज बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। मस्कट (ओमान) में पिछली बार हुए इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान ने 5-3 से तथा पाकिस्तान को दक्षिण कोरिया ने 6-5 से मात दी थी। आज भारत को 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले। वह इनमें से दो ही भुना सका। हालांकि भारत ने पहले ही मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली।

इसके बाद सुमित (45वां मिनट), वरुण कुमार (53वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (57वां मिनट) ने तख्ता बजाया। पाकिस्तान की ओर से अफराज (10वां), अब्दुल राणा (33वां) और अहमद नदीम (57वां) स्कोरर रहे। पहले क्वार्टर (15 मिनट) में स्कोर 1-1 से बराबर था। दूसरे में कोई गोल नहीं हुआ यानी हाफ टाइम तक दोनों के पास जीत के समान अवसर थे। तीसरे क्वार्टर में पहले पाकिस्तान और फिर भारत की ओर से गोल हुआ। भारत ने अंतिम क्वार्टर में पाकिस्तान के एक के मुकाबले दो गोल कर बाजी मार ली। भारत ने इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भी पाकिस्तान को 3-1 से हार का मजा चखाया था। भारत को पहले ही क्वार्टर में चार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से पहले मिनट में हरमनप्रीत ने गोल किया।

indian hockey team,bronze medal,ipl,mega auction,indian premier league,pakistan,sports news in hindi

हो सकती है यह आईपीएल की आखिरी मेगा नीलामी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी का आयोजन 7-8 फरवरी को बेंगलुरू में करेगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह आईपीएल की आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है, क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल फ्रेंचाइजी अब इसे बंद करना चाहती हैं। अधिकारी ने कहा कि अगर कोविड-19 के कारण स्थिति खराब नहीं होती है, तो आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में ही होगी। दो दिवसीय नीलामी 7 और 8 फरवरी को बेंगलुरू में होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

पूर्व में ऐसी रिपोर्ट थी कि नीलामी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगी, लेकिन बीसीसीआई की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। ओमिक्रोन के मामले बढ़ने की दशा में विदेश यात्रा को लेकर प्रतिबंध हो सकते हैं, जिससे भारत में इसे कराना आसान होगा। इस साल आईपीएल में लखनऊ और अहमदाबाद के जुड़ने से 10 टीमें होंगी। दोनों नई टीमों के पास ड्राफ्ट में से चुने गए तीन खिलाड़ियों का एलान करने के लिए 25 दिसंबर तक का समय है। बीसीसीआई उन्हें एक्सट्रा टाइम दे सकता है, क्योंकि अभी सीवीसी को मंजूरी नहीं मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत