न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉकी टूर्नामेंट : सेमीफाइनल में हारा भारत, तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा, बिलियर्ड्स में पंकज बने चैंपियन

ढाका में जारी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत को हार का सामना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 8:58:59

हॉकी टूर्नामेंट : सेमीफाइनल में हारा भारत, तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा, बिलियर्ड्स में पंकज बने चैंपियन

ढाका में जारी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत को हार का सामना करना पड़ा। जापान ने भारत को 5-3 से हरा हिसाब चुकता कर दिया। ग्रुप मैच में भारत ने जापान को 6-0 से रौंदा था। अब तीसरे स्थान के लिए बुधवार को भारत की भिड़ंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी। भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 3-2 से हराया था। आज मैच की शुरुआत से ही जापानी टीम भारत पर हावी हो गई। पहले क्वार्टर में जापान ने छह पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और दो गोल दागे। भारत के लिए दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल किया।

इसी क्वार्टर के 14वें मिनट में जापान ने एक और गोल कर दिया। इस तरह से पहले हाफ (30 मिनट) में स्कोर 3-1 से जापान के पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई। जापान ने तीन क्वार्टर के बाद 5-1 से बढ़त बना ली। भारत ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल किए, जो सांत्वना से ज्यादा कुछ नहीं थे। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को 6-5 से हार का स्वाद चखाया। अब बुधवार को जापान और दक्षिण कोरिया के बीच फाइनल खेला जाएगा।

indian hockey team,pankaj advani,asian champions trophy,japan,billiards,sports news in hindi

दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 11वीं बार जीता नेशनल टाइटल

स्नूकर और बिलियर्ड्स में कई विश्व खिताब अपने नाम कर चुके देश के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने एक बार फिर धमाकेदार खेल दिखाया। पंकज ने सोमवार को भोपाल में अपने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब का बचाव करते हुए बादशाहत साबित कर दी। पंकज ने 9 गेम के फाइनल में ध्रुव सितवाला को 5-2 से हरा दिया। वे 11वीं बार चैंपियन बने। ध्रुव के 64 और 42 के स्कोर के बाद पंकज ने 56 और 46 के स्कोर के साथ शुरुआती दो गेम के बाद स्कोर 1-1 कर दिया। ध्रुव ने तीसरे गेम में 84 के स्कोर के साथ 2-1 से बढ़त कायम कर ली।

वे चौथे गेम में भी 101 के स्कोर के साथ जीत की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एक चूक ने धुरंधर खिलाड़ी पंकज को वापसी का मौका दे दिया। पंकज ने 127 का ब्रेक बना गेम अपने नाम कर लिया। शुरुआती चार गेम के बाद स्कोर 2-2 था। पंकज ने इसके बाद लगातार दो गेम में 150 के एक समान के स्कोर के साथ बढ़त 4-2 कर ली। सातवें गेम में ध्रुव ने कौशल व धैर्य के साथ 134 का स्कोर किया। हालांकि पंकज ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए 148 का ब्रेक लगा ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत