न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind Vs. SA : टीम इंडिया ने कराया फोटोशूट, की पार्टी, खिलाड़ी के कोरोना होने पर रद्द नहीं होगी सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जल्द ही तीन मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 9:06:21

Ind Vs. SA : टीम इंडिया ने कराया फोटोशूट, की पार्टी, खिलाड़ी के कोरोना होने पर रद्द नहीं होगी सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जल्द ही तीन मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया की नजर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर है। खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज से पहले आज बुधवार (22 दिसंबर) को टीम इंडिया का हेडशॉट्स हुआ। ये परंपरा लंबे समय से चल रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ऑफिशियल हैंडल से इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। बीसीसीआई ने लिखा, "टीम का हेडशॉट हो गया। पहले टेस्ट से कुछ ही दूर हैं। हम इंतजार नहीं कर सकते।'' कोहली ने अपनी जर्सी नंबर 18 के साथ 'हेडशॉट्स' करवाए।

इसके बाद लोकेश राहुल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन हेडशॉट्स में शामिल हुए। इस बीच, टीम इंडिया के खिलाड़ी एक पार्टी में दिखे। उनकी कुछ तस्वीरें टीम मेंबर्स ने ही शेयर की हैं। इसमें कोच राहुल द्रविड़, सपोर्टिंग स्टाफ, पुजारा, रहाणे और उप कप्तान राहुल भी नजर आ रहे हैं। हालांकि कोहली सहित कई सदस्य नहीं दिखे। ओपनर मयंक अग्रवाल ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मयंक ने लिखा- रात के बारबेक्यू जैसा कुछ भी नहीं।

india,south africa,test series,virat kohli,dean elgar,covid-19,omicron,sports news in hindi

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चिकित्सा अधिकारी ने किया यह दावा

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अगर किसी भी खिलाड़ी को कोरोना होता है तो भी सीरीज जारी रहेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के चिकित्सा अधिकारी सुहैब मंजरा ने यह दावा किया है। सुहैब ने कहा कि बीसीसीआई और सीएसए ने आपस में मिलकर सहमति बनाई है कि भले ही खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ में कोई कोविड-19 पॉजिटिव मामला सामने आ जाए, दोनों टीमें टेस्ट और वनडे सीरीज जारी रखेंगी। यही नहीं पॉजिटिव पाए जाने वाले खिलाड़ियों के करीबी संपर्क में रहने वालों को भी आइसोलेट नहीं किया जाएगा।

सुहैब ने कहा कि हमने भारत के साथ चर्चा की और एक प्रोटोकॉल पर सहमति बनाई। यह देखते हुए कि ‘बायो-बबल’ के अंदर सभी का टीकाकरण हो चुका होगा तो अगर पॉजिटिव मामला सामने आता है और अगर उसकी स्थिति स्थिर है तो वह होटल के अंदर ही अलग रहेगा। संपर्क वाले खिलाड़ी खेलना और अभ्यास जारी रखेंगे तथा उनका हर दिन टेस्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत का दौरा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए व्यावसायिक अधिकारों के लिहाज से काफी अहम है। इसके अलावा सीरीज के प्रसारण अधिकार से मिलने वाली बड़ी धन राशि भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत