न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शक बगैर होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला टेस्ट! इस पूर्व क्रिकेटर ने रहाणे को लेकर कही यह बात

दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोम के बढ़ते प्रकोप के बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं। भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 11:57:58

दर्शक बगैर होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला टेस्ट! इस पूर्व क्रिकेटर ने रहाणे को लेकर कही यह बात

दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोम के बढ़ते प्रकोप के बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं। भारतीय टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना है। अब दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने इस बॉक्सिंग डे टेस्ट की टिकट नहीं बेचने का फैसला किया है। सीएसए के कार्यवाहक सीईओ फोलेट्सी मोसेकी के मुताबिक मौजूदा कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक स्टेडियम में 2 हजार दर्शकों के आने की ही अनुमति है लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला सप्ताह के अंत में लिया जाएगा। स्टेडियम में चुनिंदा विशिष्ट लोगों के अलावा और किसी को आने की इजाजत नहीं मिलेगी।

दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाना है और वहां भी दर्शकों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। वांडरर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच इम्पीरियल वांडरर्स स्टेडियम में आगामी टेस्ट के लिए टिकट बिक्री के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फैंस को अनुमति दी जाएगी या नहीं। हम आने वाले समय में और घोषणाएं करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस ही टेस्ट और वनडे सीरीज का भविष्य तय करेगा। मेजबान बोर्ड ने बीसीसीआई को बायो बबल में सीरीज के आयोजन का भरोसा दिलाया है।

आपको बता दें कि कोरोना संकट की वजह से यह सीरीज करीब 10 दिन देरी से शुरू हो रही है। दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया और चार मैच की टी20 सीरीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। अब टेस्ट व वनडे सीरीज ही होंगी। सीएसए ने एहतियात के तौर पर देश की प्रमुख चार दिवसीय घरेलू प्रतियोगिता को भी रविवार तक स्थगित करने का फैसला किया। पिछले कुछ सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है।

india,south africa,india vs south africa,first test,centurion,ajinkya rahane,aakash chopra,sports news in hindi

रहाणे को पहले टेस्ट में जगह मिलना मुश्किल : आकाश चोपड़ा

भारत के पूर्व ओपनर व लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मिडिल ऑर्डर के अहम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की फॉर्म को लेकर बयान दिया है। चोपड़ा ने हिंदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि भारतीय क्रिकेट में चीजें बदल रही हैं। लोकेश राहुल को टेस्ट उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल हैं। राहुल द्रविड़ कोच हैं, रोहित वाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे, टी20) के कप्तान हैं। मुझे लगता है कि राहुल को वनडे में भी उप-कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। रहाणे को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह मिलना मुश्किल हो सकता है। वे कुछ टेस्ट पहले कप्तान थे लेकिन अभी वे उप-कप्तान भी नहीं हैं।

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर को रहाणे पर वरीयता दी जा सकती है। हालांकि रहाणे ने पिछले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तानी करने वाले रहाणे फिलहाल बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं। वे चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। पिछले दो वर्ष में 16 टेस्ट में रहाणे का औसत केवल 24.39 है। रोहित को रहाणे के खराब फॉर्म के बाद पूर्णकालिक टेस्ट उपकप्तान के तौर पर नियुक्त किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत