न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजों को दिए ये टिप्स, जहीर खान ने इन्हें बताया भारत की कामयाबी की वजह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर को तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। भारत ने वर्ष 1992 में पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 11:15:42

सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजों को दिए ये टिप्स, जहीर खान ने इन्हें बताया भारत की कामयाबी की वजह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर को तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जाएगा। भारत ने वर्ष 1992 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब से लेकर अब तक टीम इंडिया ने वहां सात टेस्ट सीरीज खेली है, जिनमें से उसे एक में भी जीत नहीं मिली। एक ड्रॉ रही, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इस दफा इतिहास रचना चाहेगी। इस बीच मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजों को खास सलाह दी है। सचिन ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सफलता का रहस्य बल्लेबाजों के हाथों में है। हाथों पर काबू रखकर ही वहां रन बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है, फ्रंट फुट डिफेंस बेहद अहम है।

आगे आकर डिफेंस करना बहुत ही जरूरी है। वहां यही डिफेंस सबसे ज्यादा काम आता है। पहले 25 ओवरों में फ्रंट फुट डिफेंस बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। आपके हाथ शरीर से ज्यादा दूर नहीं जाने चाहिए। जैसे ही आपके हाथ शरीर से दूर जाते हैं आपका कंट्रोल खो जाता है। उल्लेखनीय है कि भारत के पास कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो सचिन की इस सलाह पर अमल कर भारत को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही टीम इंडिया को मंयक अग्रवाल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर से भी काफी उम्मीदें रहेंगी। नियमित ओपनर रोहित शर्मा के चोटिल होने से प्रियांक पांचाल को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

india,south africa,sachin tendulkar,zaheer khan,test series,india vs south africa,sports news in hindi

जहीर ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की

भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है। साथ ही जहीर ने दाएं हाथ के तूफानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड क्लास बॉलर बताया है। बुमराह ने साल 2018 में अपने पिछले दक्षिण अफ्रीकी दौरे से ही टेस्ट में डेब्यू किया था। जहीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि बुमराह पिछले कुछ सालों में भारत की कामयाबी की मुख्य वजह रहे हैं। बुमराह ने बल्लेबाजों के लिए पेस और सटीक लाइन लेंथ से मुश्किलें खड़ी की हैं। इसी कारण हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सफल रहे। वैसे भारतीय टीम की पेस बॉलिंग शानदार है।

हम 20 विकेट लेने में कामयाब रहेंगे। यह गेंदबाजी लाइन अप पूरे विश्व में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। यह संतुलित है। इसमें विविधता भी है, जो कि अच्छी बात है। ईशांत शर्मा को पिच से एक्स्ट्रा बाउंस मिलना फायदेमंद साबित हो सकता है। मोहम्मद शमी की सीम पोजिशन उनकी मजबूती है। वे बॉल को दोनों तरफ स्विंग कराने में सक्षम हैं। हमारे पास शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के रूप में शानदार बैकअप मौजूद है। हालांकि हमारी पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत