न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार, कप्तान एल्गर ने अश्विन के लिए कहा…

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे भारत के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहला टेस्ट 26 दिसंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 8:58:32

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार, कप्तान एल्गर ने अश्विन के लिए कहा…

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे भारत के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहला टेस्ट 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि नॉर्त्जे चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए कहा कि नोर्त्जे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे क्योंकि वे चोटिल हो गए हैं। अभी उनके रिप्लेसमेंट में कोई खिलाड़ी नहीं रखा गया है। नोर्त्जे का बाहर होना मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है। नोर्त्जे अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते थे।

उनकी गैर मौजूदगी में पूरा दारोमदार कागिसो रबाडा और लुंगी एनजिडी पर आ जाएगा। नोर्त्जे ने अब तक 12 टेस्ट की 21 पारियों में 47 विकेट झटके हैं। वे आईपीएल में 150 की स्पीड से ज्यादा की गेंद फेंक कर नोटिस में आए थे। नोर्त्जे के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स लगातार दो साल प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। उल्लेखनीय है कि विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक भी दूसरे व तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत के पास इतिहास रचने का स्वर्णिम मौका है।

टीम : डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, सरेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनजिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रोसी वान डर डुसेन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रयान रिकेल्टन, डुआने ओलिवियर।

india,south africa,anrich nortje,dean elgar,test series,sports news in hindi

हमारे लिए यह अच्छा कि अश्विन यहां ज्यादा सफल नहीं रहे : डीन एल्गर

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और बाएं हाथ के ओपनर डीन एल्गर ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के सामने बेहतर गेम दिखाने की जरूरत बताई है। एल्गर ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएनआई के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि अश्विन यहां ज्यादा सफल रहे हैं और हमारे लिए यह अच्छा है। हमारे बल्लेबाजों के खिलाफ भारत में उनकी सफलता की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि वहां परिस्थितियां अलग हैं। हमें अपने गेम प्लान पर ध्यान देना होगा।

हर खिलाड़ी व्यक्तिगत गेम प्लान पर काम कर रहा है। भारतीय टीम अच्छी है और उन्होंने सभी बॉक्स को टिक किया है। अश्विन बेस्ट स्पिनरों में से एक हैं जो अब तक भारत से आए हैं। भारत की गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि हम यह दिमाग में रखेंगे कि हमारे सामने काफी अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी हमारे गेंदबाजों का सामना करना मुश्किल होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत