न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 World Cup 2024: 17 साल बाद टीम इंडिया बनी T20 की वर्ल्ड चैम्पियन, साउथ अफ्रीका को हराया

17 साल बाद रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनी है। इस बार भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 12:39:17

T20 World Cup 2024: 17 साल बाद टीम इंडिया बनी T20 की वर्ल्ड चैम्पियन, साउथ अफ्रीका को हराया

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने शनिवार (29 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी। 17 साल बाद रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनी है। इस बार भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री ली।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार फाइनल में पहुंची। सबसे पहले पहले सीजन यानी 2007 में फाइनल खेला था। तब पाकिस्तान को हराकर खिताब भी जीता था। इसके 7 साल बाद यानी 2014 सीजन के फाइनल में एंट्री की थी। तब श्रीलंका के हाथों शिकस्त मिली थी। अब यह तीसरा फाइनल रहा, जिसमें टीम चैम्पियन बनी है।

भारतीय टीम ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। जिसके जवाब में अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी और खिताब गंवा दिया। मैच में अफ्रीका ने 12 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसको बाद क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 58 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। स्टब्स 31 रन बनाकर आउट हुए। फिर डिकॉक ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 36 जोड़े। जब स्पिनर्स के खिलाफ डिकॉक और क्लासेन ने पैर जमाए तो रोहित ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लगाया। ऐसे में डिकॉक उनके जाल में फंसे और विकेट देकर चलते बने। यहां डिकॉक 39 रन बनाकर चलते बने।

आखिर में जब क्लासेन ने बल्ला चलाया तो लगा कि मैच भारत के हाथ से निकल जाएगा। मगर रोहित ने चाल चली और हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी पर लाए। फिर पंड्या ने सबसे पहले क्लासेन को शिकार बनाया। क्लासेन 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पूरी अफ्रीकी टीम लड़खड़ा गई और भारत चैम्पियन बनने से नहीं चुका। भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि पेसर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलताएं मिलीं। स्पिनर अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल