Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ICC ने किया बड़ा बदलाव, PCB ने की थी शिकायत

भारत और पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही भिड़ते हुए नजर आते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 5:08:20

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ICC ने किया बड़ा बदलाव, PCB ने की थी शिकायत

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो दोनों देशों के प्रशंसकों के साथ ही पूरे विश्व क्रिकेट का समुदाय बहुत ही ज्यादा उत्साहित होता नजर आता है। हालांकि दोनों देशों की टीमों के मध्य लम्बे समय से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन नहीं किया गया है। अब भारत और पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही भिड़ते हुए नजर आते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले आईसीसी की ओर से एक बड़ा बदलाव किया गया है।

पाकिस्तान गुरुवार को डलास में सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपना पहला ग्रुप ए गेम खेलने के बाद न्यूयॉर्क की यात्रा करेगा। लेकिन इससे पहले न्यूयॉर्क में पाकिस्तान की टीम के होटल में बदलाव किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा न्यूयॉर्क में होटल से मैदान तक 90 मिनट की ड्राइव के बारे में शिकायत करने के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान टीम को दूसरे होटल में शिफ्ट करने का फैसला किया है। नए होटल से मैदान सिर्फ पांच मिनट की ड्राइव पर है।

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूयॉर्क में अपने तीन ग्रुप गेम खेल रही है, वह जिस होटल में ठहरी है वहां से मैदान सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है। भारत ने वहां अपना पहला मैच बुधवार को जीता था। बता दें, श्रीलंका ने भी न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक मैच खेला था। इस दौरान श्रीलंका ने भी न्यूयॉर्क में मैदान पर अपनी टीम की लंबी ड्राइव पर चिंता व्यक्त की थी। जो आयोजन स्थल से एक घंटे से अधिक की ड्राइव पर था।
पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मुकाबला 6 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलना है। इसके बाद पाकिस्तानी टीम 9 जून को भारतीय टीम के साथ महामुकाबला खेलेगी। 11 जून को पाकिस्तान का सामना कनाडा से और 16 जून को आयरलैंड से मुकाबला होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology