न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिरोही में दर्दनाक हादसा: कार-बाइक टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां और दो बेटों ने गंवाई जान

सिरोही में कार-बाइक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां और दो बेटों ने दम तोड़ा, जबकि अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 26 Apr 2026 1:30:36

सिरोही में दर्दनाक हादसा: कार-बाइक टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां और दो बेटों ने गंवाई जान

राजस्थान के सिरोही जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मण्डार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां छीन लीं। ढिबड़ी-मैथीपुरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मण्डार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर एक ही परिवार के चार सदस्य सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मण्डार थानाधिकारी प्रवीण आचार्य, एएसआई दिनेश रावल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत मण्डार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पालनपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला छैल कंवर, जो पूरनसिंह की पत्नी थीं, और उनके दो बेटे श्रीपाल सिंह व विपुल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल बेटी मनीषा का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इस दुर्घटना में कार चालक पंकज, जो पालनपुर का निवासी है, वह भी घायल हो गया है। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?