न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC की चुप्पी से खफा BCB, बांग्लादेश को अब तक नहीं मिला जवाब; जानें विवाद का ताज़ा हाल

ICC की चुप्पी से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) परेशान, टी20 वर्ल्ड कप में भारत में खेलने को लेकर विवाद जारी। BCB ने सुरक्षा कारण बताकर श्रीलंका में मैच करवाने की मांग की, लेकिन ICC ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 11 Jan 2026 6:02:12

ICC की चुप्पी से खफा BCB, बांग्लादेश को अब तक नहीं मिला जवाब; जानें विवाद का ताज़ा हाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से लगातार चुप्पी साधे जाने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की बेचैनी बढ़ती जा रही है। बांग्लादेश बोर्ड ने कुछ समय पहले ICC को एक आधिकारिक पत्र भेजकर साफ किया था कि वह सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने के पक्ष में नहीं है। BCB ने प्रस्ताव रखा था कि उसके वर्ल्ड कप मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित कराए जाएं। हालांकि, इस संवेदनशील मांग पर ICC की तरफ से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स के रिश्तों में तनाव को और उजागर कर दिया है। बीसीसीआई के निर्देशों के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद से दोनों बोर्ड्स के बीच खटास खुलकर नजर आने लगी थी। अब ICC की चुप्पी ने इस विवाद को और हवा दे दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें अभी तक ICC से किसी भी तरह का जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।

अब तक ICC की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

पीटीआई से बातचीत में BCB प्रमुख अमिनुल इस्लाम ने कहा, “हमें अभी तक ICC की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है। हमने अपनी चिंताओं से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और तथ्यों को परिषद के सामने रखा है। अगर किसी वैकल्पिक भारतीय शहर की बात की जाती है, तो वह भी आखिरकार भारत ही होगा। इस तरह के फैसले एकतरफा नहीं लिए जा सकते और हमें अपनी सरकार के निर्देशों का पालन करना होता है। फिलहाल हम उसी स्थिति में हैं, जहां कुछ दिन पहले थे।”

उनके इस बयान से साफ झलकता है कि बांग्लादेश बोर्ड इस मामले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है और अंतिम फैसला आने तक वह किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहता है।

अगर ICC ने बात नहीं मानी, तो क्या हट सकता है बांग्लादेश?

इस विवाद के बीच क्रिकेट जगत में यह सवाल भी जोर पकड़ने लगा है कि अगर ICC बांग्लादेश की मांग नहीं मानता और टीम को भारत में ही खेलने पर जोर देता है, तो क्या बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से खुद को अलग कर सकता है। यह आशंका बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है।

इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने बेहद संतुलित रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “अगर हमें श्रीलंका में खेलने की अनुमति नहीं मिलती है, तो उस स्थिति पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम ICC के आधिकारिक जवाब का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।”

अमिनुल इस्लाम ने यह भी संकेत दिए कि ICC अगले सप्ताह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय ले सकता है। वहीं, बांग्लादेश के मैचों को भारत के भीतर ही चेन्नई या हैदराबाद जैसे शहरों में शिफ्ट किए जाने की अटकलों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। उनके मुताबिक, इस तरह की खबरों में फिलहाल कोई सच्चाई नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत