न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे हार्दिक, टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के दिए संकेत! भज्जी अगले हफ्ते ले सकते हैं संन्यास

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार (8 दिसंबर) से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में हिस्सा नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 9:59:09

इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे हार्दिक, टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के दिए संकेत! भज्जी अगले हफ्ते ले सकते हैं संन्यास

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार (8 दिसंबर) से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। हार्दिक गेंदबाजी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हमने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्धता के बारे में पूछते हुए हार्दिक को ईमेल भेजा था। पिछले तीन साल में वे बमुश्किल ही बड़ौदा की ओर से खेले हैं। हालांकि हार्दिक ने एक लाइन में जवाब दिया है कि वे अभी मुंबई में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। समझा जा रहा है कि हार्दिक कमर को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं जो 2019 में सर्जरी के बाद से काफी अच्छी स्थिति में नहीं है।

इस बीच इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के संकेत दिए हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हार्दिक कुछ समय से चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने हमें आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। इससे उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वे अभी वैसे भी टेस्ट के लिए हमारी योजना में नहीं थे। यह निश्चित रूप से एक बड़ा नुकसान होगा लेकिन हमें उनके बैकअप की तैयारी करनी होगी। हार्दिक ने पिछला टेस्ट 2018 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था। वे पिछले दिनों टी20 विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस से जूझते नजर आए थे। इसके बाद उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से छुट्टी कर दी गई।

hardik pandya,harbhajan singh,vijay hazare trophy,harbhajan retirement,sports news in hindi

हरभजन को लंबे समय से भारतीय टीम से खेलने का नहीं मिला मौका

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट 2015, वनडे 2015 और टी20 मैच 2016 में खेला था। हालांकि वे आईपीएल का हिस्सा बने रहेंगे। हरभजन आईपीएल 2022 की एक बड़ी फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आएंगे। पीटीआई की खबर में यह दावा किया गया है। आईपीएल-14 में 41 साल के हरभजन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे, लेकिन लीग के यूएई चरण में उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया।

हरभजन अगले हफ्ते संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि भज्जी की भूमिका सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है। हालांकि वे जिस फ्रेंचाइजी से बात कर रहे हैं वह उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है। वह नीलामी में खिलाड़ियों को चुनने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हरभजन आईपीएल में एक दशक तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। वे किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपरकिंग्स व केकेआर टीम के सदस्य भी रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत