न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरभजन सिंह ने लिया संन्यास, 23 साल में उपलब्धियां बेमिसाल, भारतीय जर्सी पहन कहना चाहते थे अलविदा

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 23 साल के लंबे करियर के बाद शुक्रवार (24 दिसंबर) को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 8:16:53

हरभजन सिंह ने लिया संन्यास, 23 साल में उपलब्धियां बेमिसाल, भारतीय जर्सी पहन कहना चाहते थे अलविदा

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 23 साल के लंबे करियर के बाद शुक्रवार (24 दिसंबर) को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। हरभजन ने 1998 में भारत के लिए डेब्यू किया था। हरभजन ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। हरभजन ने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 417, एकदिवसीय में 269, टी20 में 25 और 163 आईपीएल मैच में 150 विकेट लिए। उन्होंने मार्च 2016 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच टी20 क्रिकेट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेला था। हरभजन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है।

हरभजन टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले केवल चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। भज्जी टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय भी हैं। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिल की बातें कहीं। पेश है उसी के कुछ मुख्य अंश। 41 वर्षीय भज्जी बोले पिछले एक साल से मैं यह घोषणा करना चाहता था। मानसिक रूप से मैं पहले ही रिजाइन कर चुका हूं। इस साल आईपीएल-14 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मेरी प्रतिबद्धता थी। मैं भी भारतीय जर्सी पहनकर अलविदा कहना चाहता था लेकिन नियति की कुछ और ही योजना थी।

harbhajan singh,off spinner harbhajan singh,harbhajan retirement,sports news in hindi

टर्बनेटर को याद आई हैट्रिक और वह टेस्ट सीरीज

टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन ने आगे कहा कि मेरे गुरुजी संत हरचरण सिंह जी ने मेरे जीवन को दिशा दी। पिता सरदार सरदार सिंह प्लाहा और मां अवतार कौर प्लाहा ने मेरे लिए बहुत संघर्ष किया है। भगवान जानते हैं मेरी बहनों ने मेरे लिए कितनी दुआएं की हैं। मेरी बीवी गीता से मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि तुम्हारा प्यार मुझे पूरा करता है। हिनाया हीर और जोवन वीर - तुम दोनों मेरी जिंदगी हो। मेरी खुशी का पहला क्षण तब था जब मैंने कोलकाता में हैट्रिक ली और टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाला पहला भारतीय बन गया। उस सीरीज के दौरान मैंने तीन मैच में 32 विकेट लिए थे और यह अब भी एक रिकॉर्ड है। 2007 टी20 विश्व कप और निश्चित रूप से 2011 वनडे विश्व कप जीत मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण थी। भज्जी ने फैंस के साथ सभी बीसीसीआई और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों को थैंक्स बोला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत