Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गंभीर के हिसाब से रहाणे से पहले ये दो हैं दावेदार, रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दी यह रिएक्शन

बाएं हाथ के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दाएं हाथ के प्रमुख बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को लेकर रिएक्शन दी है। गंभीर का मानना है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 11:47:17

गौतम गंभीर के हिसाब से रहाणे से पहले ये दो हैं दावेदार, रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दी यह रिएक्शन

बाएं हाथ के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दाएं हाथ के प्रमुख बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को लेकर रिएक्शन दी है। गंभीर का मानना है कि रहाणे के लिए आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज में कहा कि रहाणे से ऊपर श्रेयस अय्यर या हनुमा विहारी को वरीयता दी जा सकती है। इस वजह से उनका अंतिम एकादश में खेलना मुश्किल लग रहा है। आप श्रेयस को उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए ड्रॉप नहीं कर सकते। इसके अलावा हनुमा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

हालांकि, इसी शो का हिस्सा रहे भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि रहाणे ने पहले शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे भी प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर विश्वस्त नहीं दिखे। रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे पर खेले 3 टेस्ट में 53.20 की औसत से 266 रन बनाए थे। रहाणे के इसी अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह दी है। वैसे पिछले एक साल में रहाणे के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट की पिच पर कुछ खास देखने को नहीं मिला है। वे हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट में कप्तान थे और उसमें भी उनका बल्ला नहीं चला। इस कारण उन्हें 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है।


gautam gambhir,ajinkya rahane,rohit sharma,virat kohli,south africa,sports news in hindi रोहित का शांत स्वभाव पूरी टीम की मदद करता है : गंभीर

गंभीर ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी दिए जाने पर भी अपनी राय रखी। गंभीर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है कि अब हमारे पास दो कप्तान हैं। एक रेड बॉल क्रिकेट में और एक व्हाइट बॉल क्रिकेट में, इसलिए रोहित को व्हाइट बॉल क्रिकेट को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा-चाहे वह टी20 हो या वनडे फॉर्मेट। मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में रोहित निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा करेंगे।

साथ ही मेरा मानना है कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है, खासकर व्हाइट बॉल क्रिकेट में। उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वे अन्य कप्तानों की तुलना में कुछ सही कर रहे होंगे। उसी समय उनका शांत रवैया भी, चीजों को बहुत आराम से रखता है। साथ ही खिलाड़ियों पर बहुत अधिक दबाव नहीं बनता। वे खुद एक बहुत ही शांत स्वभाव के हैं, जोकि वास्तव में पूरी टीम की मदद करता है। गंभीर ने पूर्व में भी रोहित की वकालत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology