न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गंभीर को IPL में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने दी यह जिम्मेदारी, लोकेश राहुल भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई भूमिका में दिखेंगे। गंभीर नई फ्रेंचाइजी लखनऊ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 9:13:29

गौतम गंभीर को IPL में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने दी यह जिम्मेदारी, लोकेश राहुल भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान

बाएं हाथ के पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई भूमिका में दिखेंगे। गंभीर नई फ्रेंचाइजी लखनऊ के साथ बतौर मेंटर जुड़ चुके हैं। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने यह जानकारी दी है। पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया भी लखनऊ के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो गए हैं। गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'डॉ. गोयनका और आरपीएसजी ग्रुप को अपने सेटअप में यह शानदार अवसर देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। एक प्रतियोगिता जीतने की आग अभी भी मेरे अंदर जलती है और अभी भी मुझे चौबीसों घंटे प्रोत्साहित करती है। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए लड़ रहा हूं।'

आरपीएसजी ग्रुप ने अक्टूबर में 7090 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए लखनऊ की टीम हासिल की थी। गंभीर वर्ष 2008 से 2010 तक दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य थे। वर्ष 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 11 करोड़ रुपए में खरीदा था। गंभीर बतौर कप्तान कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने में सफल रहे। उन्होंने आईपीएल में 152 मैच में 36 अर्धशतक की बदौलत 4217 रन बनाए थे। 40 वर्षीय गंभीर ने 2003 से 2016 तक 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले थे। वे राजनीति में भी अपनी पारी शुरू कर चुके हैं और वे भाजपा सांसद हैं। लखनऊ ने जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लावर को अपना हेड कोच बनाया है। फ्लावर पंजाब किंग्स का सहायक कोच रह चुके हैं।

gautam gambhir,lokesh rahul,ipl,lucknow,bcci,south africa,sports news in hindi

चोटिल रोहित शर्मा के सीरीज से बाहर होने पर राहुल को मिली उपकप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दाएं हाथ के ओपनर लोकेश राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया है। चोटिल रोहित शर्मा के सीरीज से बाहर होने के बाद राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले रोहित को आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अजिंक्य रहाणे की जगह उपकप्तान बनाया गया था। बीसीसीआई ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए लोकेश राहुल को उप कप्तान के रूप में नामित किया है।”

वर्ष 2014 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले 29 वर्षीय राहुल ने अब तक 40 मैच खेले हैं। उनके खाते में 35.16 की औसत से 2321 रन हैं। राहुल 6 शतक और 12 अर्धशतक ठोक चुके हैं। राहुल ने आईपीएल 2020 और 2021 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लखनऊ फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी सौंप सकती है। उल्लेखनीय है कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में, दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानसबर्ग और तीसरा 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत