न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवि शास्त्री : कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं कोच बनूं, 2019 WC में 3 विकेटकीपर रखने का नहीं था कोई तुक

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री का टी20 विश्व कप के साथ ही बतौर कोच टीम इंडिया के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री के बाद यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 8:26:20

रवि शास्त्री : कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं कोच बनूं, 2019 WC में 3 विकेटकीपर रखने का नहीं था कोई तुक

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री का टी20 विश्व कप के साथ ही बतौर कोच टीम इंडिया के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री के बाद यह जिम्मेदारी पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सौंपी गई है। शास्त्री के रहते भारत ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई, जिसका मलाल शास्त्री को भी है। 59 साल के शास्त्री अब या तो किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोच बनेंगे या फिर से कमेंटेटर की भूमिका निभाते दिखेंगे। इसी बीच शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उनसे जुड़ी एक खास बात का खुलासा किया है।

शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मैं कोच पद पर बना रहूं। साथ ही वे भरत अरुण को भी गेंदबाजी कोच नहीं चाहते थे। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मैं एक बड़े विवाद में उलझ गया था और ये सचमुच उन लोगों के चेहरे पर धब्बा था, जो मुझे इस जिम्मेदारी से दूर करना चाहते थे। उन्होंने किसी को चुना और 9 महीने बाद वे उसी आदमी के पास वापस आ गए जिसे उन्होंने बाहर फेंक दिया था। हां वे मुझे भरत को गेंदबाजी कोच भी नहीं देना चाहते थे और आज जब मैं पीछे देखता हूं तो लगता है कि कैसे चीजें बदलीं। वे गेंदबाजी कोच के रूप में जिस शख्स को नहीं चाहते थे, उसकी भूमिका इस रोल में शानदार रही। मैं लोगों पर कोई उंगली नहीं उठा रहा हूं लेकिन कुछ खास लोग थे।

मैं जरूर कहूंगा कि उन्होंने पूरी कोशिश कि मैं टीम इंडिया का हेड कोच ना बनूं लेकिन यही जिंदगी है। बता दें कि शास्त्री को 2017 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। उससे पहले 2014 से 2015 के वनडे वर्ल्ड कप तक वे टीम के डायरेक्टर थे। वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री को हटा दिया गया था। माना जा रहा था कि डंकन फ्लेचर के बाद वे हेड कोच बनेंगे, लेकिन अनिल कुंबले को उन पर वरीयता दी गई। कुंबले के अचानक पद छोड़ने के बाद शास्त्री कोच बने।

ravi shastri,team india,former coach ravi shastri,virat kohli,2019 world cup,sports news in hindi

2019 के वनडे विश्व कप में शास्त्री इन दो में से एक बल्लेबाज को चाहते थे टीम में

गौरतलब है कि वनडे विश्व कप 2019 में टीम इंडिया ने तीन विकेटकीपरों महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक का चयन किया था। इस बात पर शास्त्री ने अहसमति के साथ आपत्ति भी जताई थी। हालांकि उनकी बात को सबने नजरअंदाज कर दिया था। अब शास्त्री ने कहा कि अंबाति रायुडू और श्रेयस अय्यर के विश्व कप में चयन ना होने पर मेरा कोई हाथ नहीं था। इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती थी। खासकर तीन विकेटकीपरों में से किसी एक को शामिल ना करके इनमें से किसी एक को मौका दिया जा सकता था।

तीन विकेटकीपर को एक साथ रखने का क्या तर्क था? लेकिन मैंने कभी भी चयनकर्ताओं के काम में हस्तक्षेप नहीं किया सिवाय इसके कि जब मुझसे कोई प्रतिक्रिया मांगी हो। हालांकि इन सबके बावजूद भारत विश्व कप में काफी अच्छा खेला था। उसने अपने नौ में से सात मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए लीग में पहला स्थान हासिल किया था। उल्लेखनीय है कि भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत