न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अब छोटे फॉर्मेट से भी लिया संन्यास, दिग्गजों ने दी ऐसी रिएक्शंस

दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट (वनडे और टी20) से भी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 7:59:51

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अब छोटे फॉर्मेट से भी लिया संन्यास, दिग्गजों ने दी ऐसी रिएक्शंस

दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट (वनडे और टी20) से भी संन्यास का ऐलान कर दिया। स्टेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की। वे टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके थे। स्टेन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 265 मैच में 23.37 की औसत से 699 विकेट लिए। उनके 93 टेस्ट में 439, 125 वनडे में 196 और 47 टी20 में 64 विकेट हैं। स्टेन ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में पहला टेस्ट, साल 2005 में अफ्रीका इलेवन के खिलाफ पहला वनडे और 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला था। स्टेन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

स्टेन ने लिखा, बहुत से चेहरे हैं…

स्टेन ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा। स्टेन ने लिखा कि 20 साल की ट्रेनिंग, मैच, यात्राएं, जीत, हार, भाईचारा, खुशियां। बहुत सी यादें हैं कहने के लिए। बहुत से चेहरे हैं शुक्रिया अदा करने के लिए। आज मैं आधिकारिक तौर पर उस खेल से संन्यास ले रहा हूं जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। स्टेन आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते नजर आए थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े-बड़े बल्लेबाजों के नाक में दम करने वाले स्टेन इस टी20 टूर्नामेंट में ज्यादा सफल नहीं रहे।

डिविलियर्स, जयवर्धने, हार्दिक ने लिखा…

स्टेन के संन्यास पर कई दिग्गजों की रिएक्शंस सामने आई हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने लिखा कि महान खिलाड़ी, महान इंसान, शानदार यादें। संन्यास के लिए अच्छा गीत चुना.. लीजैंड हमेशा। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने लिखा कि मैदान से भीतर और बाहर सर्वश्रेष्ठ में से एक, बधाई, संन्यास का लुत्फ उठाओ। भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने लिखा कि मेरे सबसे पसंदीदा डेल स्टेन को शुभकामनाएं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज केविन पीटरसन ने लिखा कि लीजैंड। जल्दी ही बीयर पर मिलेंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा कि क्या शानदार करियर रहा। इतनी बार मेरा ऑफ स्टम्प उखाड़ने के लिए धन्यवाद।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?