न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रुक्स ने मांगी पुजारा से माफी, जानें-कैसे पड़ा कीवी क्रिकेटर रचिन का नाम, गुप्टिल ने की अश्विन की तारीफ

इन दिनों भले ही भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रही, लेकिन इस फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 9:13:20

ब्रुक्स ने मांगी पुजारा से माफी, जानें-कैसे पड़ा कीवी क्रिकेटर रचिन का नाम, गुप्टिल ने की अश्विन की तारीफ

इन दिनों भले ही भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रही, लेकिन इस फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल अजीम रफीक से जुड़े नस्लवाद मामले के सामने आने के बाद इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए पुजारा को ‘स्टीव’ कहने वाले जैक ब्रुक्स ने उनसे माफी मांगी है। पाकिस्तान में जन्मे 30 वर्षीय रफीक ने मंगलवार को ब्रिटेन की एक संसदीय समिति को बताया कि यॉर्कशायर में उनके दो कार्यकाल के दौरान किस तरह उनके साथ नस्लवादी भाषा का इस्तेमाल किया गया।

रफीक ने ही बताया था कि इंग्लैंड के कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ तेज गेंदबाज ब्रुक्स ने पुजारा को ‘स्टीव’ नाम दिया था, क्योंकि उनके नाम का उच्चारण करने में मुश्किल होती थी। अब 37 वर्षीय ब्रुक्स ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह सांसदों के समक्ष दिए गए रफीक के बयान में मेरे नाम के संदर्भ में, कुछ लोगों के लिए ‘स्टीव’ नाम का उपयोग किया गया जिनका उच्चारण करना मुश्किल है।

जब ये अतीत में ड्रेसिंग रूम के माहौल में हुआ है, तब नस्ल की परवाह किए बिना निकनेम देना आम बात थी। मैं स्वीकार करता हूं कि ऐसा करना अपमानजनक और गलत था। मैंने पुजारा से संपर्क किया है और ऐसे किसी भी अपराध के लिए माफी मांगी है कि जिसके जरिए मैंने उन्हें या उनके परिवार को दुख पहुंचाया है। उस समय मैं इसे नस्लवादी व्यवहार के रूप में नहीं पहचानता था, लेकिन अब मैं समझ सकता हूं कि ये स्वीकार्य नहीं था।

chetehwar pujara,jack brooks,rachin ravindra,ashwin,martin guptill,newzealand,sports news in hindi

गुरुवार को 22 साल के हुए न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रवींद्र

जयपुर में हुए पहले टी20 मुकाबले में कीवी टीम की ओर से भारतीय मूल के बाएं हाथ के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र खेलने उतरे। रचिन गुरुवार (18 नवंबर) को 22वां जन्मदिन मना रहे हैं। वेलिंग्टन में 18 नवंबर 1999 को जन्मे रचिन के नामकरण की कहानी बेहद दिलचस्प है। मूल रूप से बेंगलुरू के रहने वाले पिता रवि कृष्णमूर्ति के क्रिकेट प्रेम की वजह से रचिन को यह नाम मिला। नब्बे के दशक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि न्यूजीलैंड चले गए थे। उन्होंने वहां एक क्रिकेट क्लब की भी स्थापना की।

रचिन के पिता को राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर बहुत पसंद थे। ऐसे में उन्होंने बेटे का नाम उन दोनों के नाम को जोड़कर रचिन रखा। राहुल के नाम से Ra और सचिन के नाम से Chin लिया। रचिन साल 2016 और 2018 में आयोजित अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम का हिस्सा रहे हैं। रचिन को इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। रचिन ने अब तक 6 टी20 में 54 रन बनाने के साथ 6 विकेट लिए हैं।

chetehwar pujara,jack brooks,rachin ravindra,ashwin,martin guptill,newzealand,sports news in hindi

‘मुझे याद नहीं कि पूरे करियर में अश्विन ने कभी खराब गेंद फेंकी हो’

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के स्टार ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने जयपुर में खेले गए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। गुप्टिल ने 42 गेंद में 70 रन ठोके। हालांकि उनका यह योगदान काम नहीं आया और कीवी टीम को हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद गुप्टिल ने अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की खूब तारीफ की। चार साल बाद सीमित ओवरों की भारतीय टीम में वापसी करने के बाद से अश्विन ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने एक ही ओवर में मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स के विकेट लिए। गुप्टिल ने कहा कि अश्विन काफी चतुर गेंदबाज हैं। उनका अपनी लाइन और लेंथ पर शानदार नियंत्रण है।

वे खराब गेंद नहीं फेंकते हैं। मुझे याद नहीं कि अपने पूरे करियर में उन्होंने कभी खराब गेंद फेंकी हो। उनका गति में बदलाव इतना कुशल और नियंत्रित होता है कि उनके खिलाफ रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। गुप्टिल ने आगे कहा कि पिछले दो मैच में हम खराब क्रिकेट नहीं खेले हैं। बात बस इतनी सी है कि हम सही नतीजा हासिल नहीं कर सके। क्रिकेट इसी तरह चलता है। निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम अलग तरह का है। दो दिन पहले विश्व कप फाइनल और फिर विमान में बैठे और अब हम यहां भारत में एक और सीरीज खेल रहे हैं। हमने संभवत: 10 रन कम बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत