न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेशी खेमा कोरोना नेगेटिव, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज, एशेज : ब्रेड हॉग और पोंटिंग ने कहा…

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेशी टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों और सदस्यों की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 11:58:40

बांग्लादेशी खेमा कोरोना नेगेटिव, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज, एशेज : ब्रेड हॉग और पोंटिंग ने कहा…

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेशी टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों और सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे अब खिलाड़ी बाहर मैदान पर जाकर अभ्यास कर सकते हैं। टीम के डायरेक्टर और पूर्व क्रिकेटर खालिद महमूद ने यह जानकारी दी है। बांग्लादेश 10 दिसंबर को न्यूजीलैंड पहुंची थी लेकिन टीम में पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया था। खालिद ने बताया कि हमने रविवार को यहां अपना आखिरी कोविड-19 टेस्ट करवाया था और रिजल्ट सोमवार को आए। हम सभी के टेस्ट नेगेटिव आए हैं। हमारी टीम अब लिंकन यूनिवर्सिटी के मैदान पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।

यहां हम जिम की सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। इससे पहले बांग्लादेश के स्पिन-गेंदबाजी कोच पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ पॉजिटिव पाए गए थे। साथ ही फ्लाइट के दौरान टीम के कुछ खिलाड़ी एक कोरोना पेशेंट के संपर्क में आए थे। इसके बाद बांग्लादेशी खेमे में अफरा-तफरी मच गई। दोनों देशों के बीच दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट 1 जनवरी से माउंट मॉन्गनुई में खेला जाएगा। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है। न्यूजीलैंड ने इसके पहले एडिशन का खिताब जीता था।

bangladesh,newzealand,ashes series,england,australia,covid-19,sports news in hindi

हॉग ने कहा, 5-0 से जीतेगा ऑस्ट्रेलिया, रूट पर भड़के पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। उसने ब्रिसबेन में 9 विकेट से तथा एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में 273 रन से एकतरफा जीत हासिल की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खब्बू स्पिनर ब्रैड हॉग ने भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज 5-0 से जीतेगा। हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज 5-0 से जीतेगा, क्योंकि इंग्लैंड की टीम बिलकुल लय में नजर नहीं आ रही है। अंग्रेज कप्तान जो रूट ने जो कहा है, उससे गेंदबाज जरूर निराश होंगे। इससे थोड़ी अलग स्थिति पैदा हो सकती है। रूट और क्रिस सिल्वरवुड को इस टीम को ऊंचा उठाने की जरूरत है। उन्होंने केवल नेगेटिव चीजों को देखा, बजाय इसके कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए क्या करने की जरूरत है।

सीरीज का अगला मैच मेलबोर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। ये मैच इंग्लिश टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है। इस बीच पूर्व कंगारू कप्तान व कमेंटेटर रिकी पोंटिंग, रूट पर भड़क गए। दरअसल मैच के बाद रूट ने अपनी टीम पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को थोड़ा और आगे फुल लेंथ में ज्यादा गेंदबाजी करनी चाहिए थी। इस पर पोंटिंग ने कहा कि जब मैंने रूट का यह बयान सुना तो हैरान रह गया और अपनी कुर्सी से उठ गया... बतौर कप्तान यह रूट की जिम्मेदारी थी कि वह गेंदबाजों को जाकर यह बताते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ... जब आप यह काम नहीं कर सकते हैं तो आप कप्तान क्यों बने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत