न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉस के समय कोहली से हुई बात के सवाल पर बोले बाबर, ऑस्ट्रेलिया को झटका, ये नहीं खेल पाएंगे दूसरा टेस्ट

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दो साल से भी ज्यादा समय के बाद 24 अक्टूबर को यूएई में आयोजित टी20 विश्व कप में आमने-सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 11:47:29

टॉस के समय कोहली से हुई बात के सवाल पर बोले बाबर, ऑस्ट्रेलिया को झटका, ये नहीं खेल पाएंगे दूसरा टेस्ट

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दो साल से भी ज्यादा समय के बाद 24 अक्टूबर को यूएई में आयोजित टी20 विश्व कप में आमने-सामने हुए थे। इसमें पाकिस्तान ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। तब हर कोई यह जानने के लिए बेताब था कि टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तान विराट कोहली और बाबर आजम के बीच क्या बात हुई। हाल ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से इस बारे में पूछा गया। समा टीवी के अनुसार बाबर से पूछा गया कि टॉस से पहले कोहली की उनसे क्या बात हुई।

इसके जवाब में बाबर ने कहा कि मैं सभी के सामने इसका खुलासा नहीं करूंगा। उल्लेखनीय है कि मैच खत्म होने के बाद कोहली ने बाबर और साथी ओपनर मोहम्मद रिजवान को बधाई देने के साथ कुछ बातचीत भी की थी। भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के बीच संवाद और संबंध के बारे में जानने को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। दोनों देशों के रिश्तों में भले ही कटुता हो लेकिन आम तौर पर खिलाड़ी इन बातों से दूर रहते हैं। पिछले दिनों हरभजन सिंह ने अंडर-19 विश्व कप की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वे दो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स हसन रजा और इमरान ताहिर के साथ नजर आ रहे थे। इसमें साफ तौर पर उनका दोस्ताना झलक रहा था।

babar azam,virat kohli,ashes series,josh hazlewood,india,pakistan,sports news in hindi

जोश हेजलवुड हुए चोटिल, इन दोनों में से किसी एक को मिलेगा मौका

ब्रिसबेन में खेले गए पांच मैच की एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया। अब दूसरा डे-नाइट टेस्ट 16 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इससे पहले मेजबान कंगारू टीम को करारा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड साइड इंजरी के कारण टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हेजलवुड आगे के आकलन और रिहैबिलिटेशन के लिए सिडनी लौट चुके हैं। माना जा रहा है कि वे बॉक्सिंग डे पर होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन में से किसी एक को मौका दे सकती है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए एक राहत की बात ये है कि डेविड वार्नर दूसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं। वार्नर ने पहले टेस्ट में 94 रन की पारी खेली थी। इस दौरान तेज गेंदबाज मार्क वुड और बेन स्टोक्स की कई गेंदे उनके सीने से टकराई थी, जिससे वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए। कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वार्नर पूरी तरह फिट हैं और एडिलेड टेस्ट में खेलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत