न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : दूसरे टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम, लाबुशाने-वार्नर-ब्रॉड के खाते में दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में गुरुवार को शुरू हुए पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) के पहले दिन अपनी स्थिति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Dec 2021 9:02:42

एशेज सीरीज : दूसरे टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम, लाबुशाने-वार्नर-ब्रॉड के खाते में दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में गुरुवार को शुरू हुए पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मेजबान कंगारू टीम ने स्टंप्स के समय तक 89 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना लिए। मार्नस लाबुशाने दो जीवनदान का फायदा उठाकर 95 और कार्यवाहक कप्तान स्टीवन स्मिथ 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लाबुशाने ने 275 गेंद में 7 तथा स्मिथ ने 71 गेंद में दो चौके लगाए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़ लिए हैं। इससे पहले आज स्मिथ ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 8वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बाएं हाथ के ओपनर मार्कस हैरिस (3) का विकेट गंवाया। हैरिस का विकेटकीपर जोस बटलर ने शानदार कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में एक विकेट पर 54, जबकि दूसरे सत्र में 28 ओवर में बगैर नुकसान 84 रन जोड़े। वार्नर-लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की। वार्नर तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स की बाहर जाती शॉर्ट गेंद पर कवर्स में ब्रॉड को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 167 गेंद में 11 चौके मारे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में नियमित कप्तान पैट कमिंस की जगह माइकल नेसेर और बाजू में खिंचाव के कारण बाहर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया गया है।

ashes series,second test,australia,england,david warner,marnus labuschagne,stuart broad,sports news in hindi

टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले 5वें बल्लेबाज बने लाबुशाने

दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने (नाबाद 95) ने अपनी पारी के दौरान खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने के मामले में टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। लाबुसाने ने इसके लिए 34 पारियां खेलीं। इस मामले में उनसे आगे चार बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन (22), जॉर्ज हेडली (32), हर्बर्ट सटक्लिफ (33) और माइक हसी (33) हैं। भारत की ओर से सबसे तेज 2000 टेस्ट पूरा करने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ व वीरेंद्र सहवाग (40-40) के नाम हैं।

इसके अलावा वार्नर (95) डे-नाइट टेस्ट में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने। वैसे वे दिन-रात्रि के टेस्ट में नर्वस नाइंटीज में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वार्नर से पहले पाकिस्तान के सामी असलम साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 तथा पाकिस्तान के ही कप्तान बाबर आजम साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन पर आउट हुए थे।

इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक मील का पत्थर छू लिया। वे 150 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के तीसरे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर बन गए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक 167 तथा पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने 161 टेस्ट खेले हैं। ब्रॉड और एंडरसन ब्रिसबेन में पहले एशेज टेस्ट में नहीं खेले थे। उसमें इंग्लैंड 9 विकेट से हार गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत