न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा एशेज टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया जीत से 6 विकेट दूर, BCCI ने की U-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में अपनी जीत लगभग तय कर ली है। उसे टेस्ट के अंतिम दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 9:12:44

दूसरा एशेज टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया जीत से 6 विकेट दूर, BCCI ने की U-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में अपनी जीत लगभग तय कर ली है। उसे टेस्ट के अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट और चाहिए। दूसरी ओर, हार बचाने की जद्दोजहद में जुटे इंग्लैंड को सीरीज में बराबरी पर आने के लिए 386 रन की दरकार है। इंग्लैंड ने आज रविवार (19 दिसंबर) को एडिलेड में टेस्ट के चौथे दिन 468 रन के असंभव से लगने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 43.2 ओवर में 82 रन में अपने चार अहम विकेट खो दिए। हसीब हमीद (0), रोरी बर्न्स (34), डेविड मलान (20) और कप्तान जो रूट (24) पैवेलियन लौट गए। रूट और मलान ने पहली पारी में अर्धशतक जमाए थे। रूट के आउट होते ही दिन का खेल खत्म हो गया। बेन स्टोक्स 40 गेंद में तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

झाई रिचर्डसन ने दो और नाथन लियोन व मिशेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने सुबह दूसरी पारी 45/1 रन से आगे बढ़ाई और 230/9 रन पर घोषित कर दी। मेजबान कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने 51-51 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने नाबाद 33 और मिशेल स्टार्क ने 19 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से रूट, ओली रोबिन्सन और मलान ने 2-2 जबकि एंडरसन और ब्रॉड ने 1-1 विकेट झटका। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 267 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 473/9 रन पर घोषित की थी, जबकि इंग्लैंड पहली पारी में 236 रन पर ढेर हो गया था।

ashes series,second test,australia,england,u-19 world cup,india,yash dhull,sports news in hindi

U-19 WC : भारतीय टीम की कमान दिल्ली के यश ढुल के पास

बीसीसीआई ने रविवार (19 दिसंबर) को आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। कप्तान दिल्ली के यश ढुल होंगे। वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी तक चार मेजबान देशों में विश्व कप खेला जाएगा। इसके 14वें एडिशन में 16 देश 48 मैच खेलेंगे। भारत वर्ष 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया 2016 और 2020 में फाइनल में हारने से उपविजेता रही।

4-4 टीमों के 4 ग्रुप में से प्रत्येक से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग के लिए आगे बढ़ेंगी, जबकि शेष टीमें 23 दिनों की प्रतियोगिता में प्लेट में शामिल होंगी। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत को 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका, 19 जनवरी को आयरलैंड तथा 22 जनवरी को युगांडा से भिड़ना है।

टीम : यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके राशिद (उप-कप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी : रिषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत