न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कप्तान रूट ने इन बातों पर जताई निराशा, इंग्लैंड और हेड पर ICC ने लगाया जुर्माना, हसी ने की कमिंस की तारीफ

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 9:13:36

कप्तान रूट ने इन बातों पर जताई निराशा, इंग्लैंड और हेड पर ICC ने लगाया जुर्माना, हसी ने की कमिंस की तारीफ

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मैच के बाद बीटी स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि हमारी टीम का क्षेत्ररक्षण और पहली पारी में बल्लेबाजी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। हम एक ऐसी टीम हैं जिसने हाल के दिनों में इस तरह की स्थितियों के लिए हमेशा अच्छी प्रतिक्रिया दी है। हम चुनौतियों से नहीं डरते। हम कठिन नतीजे का सामना करने से नहीं डरते हैं और हमें बस यह सुनश्चित करना होगा कि हम इस तरह के परिणाम के बाद ठीक उसी तरह की प्रक्रिया दें, जैसा हम अतीत में देते आए हैं।

टॉस के बारे में मुझे लगता है कि यह सही फैसला था, लेकिन जब आप की टीम ने 29 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हों तो मैच में वापसी करना मुश्किल होता है। हमने गेंद के साथ इतने सारे मौके बनाए। मुझे लगा कि हमारे गेंदबाज शानदार थे। आप उन खिलाड़ियों पर सवाल नहीं उठा सकते जो मैदान में थे, हमारे तेज गेंदबाजों ने कई मौके बनाए। हम उनका फायदा नहीं उठा पाए लेकिन यह जानना अच्छा है कि स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन दूसरे टेस्ट में फिट होकर उपलब्ध रहेंगे।

ashes series,joe root,pat cummins,travis head,michael hussey,australia,england,sports news in hindi

हेड ने स्टोक्स की गेंद पर शॉट लगाने के बाद किया अभद्र भाषा का प्रयोग

इंग्लैंड पर धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उसे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 5 अंक भी गंवाने पड़े। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक तय समय में पांच ओवर कम गेंदबाजी करने के आरोप में एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी डेविड बून ने यह फैसला सुनाया। खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित) में आवंटित समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है।

इसके साथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हैड पर आईसीसी आचार संहिता के स्तर एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में हुई, जब हेड ने बेन स्टोक्स की गेंद पर शॉट लगाने के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। हेड ने अपराध के साथ मैच रेफरी द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया और इसकी औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। हेड को शतक जमाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

ashes series,joe root,pat cummins,travis head,michael hussey,australia,england,sports news in hindi

यह कमिंस के टेस्ट कप्तानी करियर की शानदार शुरुआत : हसी

इस बीच पूर्व कंगारू बल्लेबाज माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की तारीफ की है। हसी ने क्रिकबज लाइव में कहा कि कमिंस के लिए काफी कुछ ठीक रहा। यह उनके टेस्ट कप्तानी करियर की शानदार शुरुआत थी। कप्तान के रूप में आप चतुराई से सही बागडोर खींच सकते हैं, लेकिन आपको अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने की आवश्यकता है। मुझे लगा कि कमिंस को उनकी टीम ने शानदार समर्थन दिया। ऐसा लगता है कि इस समय टीम में वास्तविक स्पष्टता है। हर खिलाड़ी को ठीक-ठीक पता है कि टीम में उसकी क्या भूमिका है। साथ ही टीम के चारों ओर एक सुकून और शांति का अनुभव होता है। कमिंस व्यावहारिक और नियंत्रण में लगते हैं, तब भी जब चीजें योजना के अनुसार नहीं होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत